जम्मू : मेंढर में आतंकी ठिकाना ध्वस्त… गोला-बारूद बरामद

जिला पुंछ के उप जिला मेंढर में शनिवार को सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया। गोला-बारूद बरामद किया गया है, जिसमें तीन बारूदी सुरंगें और दो हैंड ग्रेनेड शामिल हैं।
सेना और पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर बाद दोपहर नियंत्रण रेखा पर मनकोट तहसील के बलनोई में साझा तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला। क्षेत्र में आए दिन संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलती रही है।
अब आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ है। बरामद ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों से साफ है कि आतंकियों की ओर से सुरक्षा में सेंध लगाने की बड़ी साजिश रची जा रही थी।





