जम्मू-कश्मीर : पुंछ जिले में पाकिस्तान ड्रोन की घुसपैठ

आज सुबह तड़के, पुंछ जिले के शाहपुर सेक्टर में स्थित मंधार क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ करते हुए देखा गया। इस घटना के तुरंत बाद, भारतीय सेना ने ड्रोन पर आठ से दस राउंड गोलियां चलाईं। भारतीय सेना की तत्परता के चलते ड्रोन वापस पाकिस्तान के कब्जे वाले क्षेत्र (पीओके) की ओर लौट गया।

घटनास्थल पर सुरक्षा बलों ने उच्च सतर्कता बरती है और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। भारतीय सेना का कहना है कि किसी भी प्रकार की घुसपैठ को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button