11 या 12 किस दिन रखा जाएगा देवउठनी एकादशी का व्रत? नोट करें सही डेट और शुभ मुहूर्त!

देवउठनी एकादशी को अत्यंत उत्तम माना जाता है। यह दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित हैं। वैदिक पंचांग के अनुसार, एकादशी हर महीने शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष के 11वें दिन मनाई जाती है, ऐसा कहा जाता है कि इस व्रत (Dev Uthani Ekadashi 2024) को रखने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

साथ ही व्यक्ति को मोक्ष मिलता है, जब यह पर्व इतने करीब है, तो आइए इसकी सही तिथि के बारे में जानते हैं, जिसको लेकर लोगों के मन में कन्फ्यूजन लगातार बनी हुई है, तो चलिए जानते हैं।

11 या 12 किस दिन है देवउठनी एकादशी? (Dev Uthani Ekadashi Date and Time)

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 11 नवंबर की शाम 6 बजकर 46 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि की समाप्ति अगले दिन यानी 12 नवंबर को 4 बजकर 14 मिनट पर होगी। ऐसे में उदयातिथि को देखते हुए इस साल देवउठनी एकादशी का व्रत (Dev Uthani Ekadashi 2024 Vrat) 12 नवंबर को ही रखा जाएगा। ऐसे में जो साधक व्रत रखने की सोच रहे हैं, वो इसी दिन व्रत का पालन करें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके साथ ही इस तिथि पर भगवान विष्णु योग निद्रा से जागेंगे भी और इसी दिन तुलसी विवाह का पर्व भी मनाया जाएगा।

देवउठनी एकादशी व्रत का (Dev Uthani Ekadashi 2024 Parana Time) पारण समय – इस व्रत का पारण 12 नवंबर को सुबह 06 बजकर 42 मिनट से लेकर 08 बजकर 51 मिनट के बीच होगा।

देवउठनी एकादशी की पूजा विधि (Dev Uthani Ekadashi 2024 Puja Vidhi)

एकादशी तिथि पर प्रात: स्नान करें। भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें। इसके बाद मंदिर को साफ करें। एक वेदी पर भगवान विष्णु और धन की देवी माता लक्ष्मी को विराजमान करें। भगवान का पंचामृत से स्नान करवाएं। पीले फूलों की माला अर्पित करें। हल्दी या फिर गोपी चंदन का तिलक लगाएं। पंजीरी और पंचामृत का भोग अवश्य लगाएं। विष्णु जी का ध्यान करें। पूजा में तुलसी पत्र शामिल करना न भूलें। आरती से पूजा को पूर्ण करें। पूजा में हुई गलतियों के लिए क्षमा याचना करें। गरीबों की सहायता करें। अगले दिन पारण समय के अनुसार व्रत खोलें।

देवउठनी एकादशी पर करें इन मंत्रों का जाप (Vishnu Ji Mantra)

1. दन्ताभये चक्र दरो दधानं, कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।

धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया, लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

2. ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:

Back to top button