omg: इस दो मुंह वाले बच्चे ने मनाया अपना 13वां जन्मदिन

अमरीका में पैदा हुआ दो मुंह वाला बच्चा ट्रेस जॉनसन ने हाल ही में अपना 13वां जन्मदिन मनाया। बर्नी निवासी ट्रेस क्रेनोफैशियल डुप्लीकेशन नामक बीमारी से पीडि़त है। इस बीमारी के आज तक केवल 36 मामले सामने आए हंै जिनमे से ट्रेस एक मात्र जीवित बच्चा है।
क्रेनोफैशियल डुप्लीकेशन के कारण ट्रेस के कुछ अंगों का डुप्लीकेट उसके चेहरे पर बन गया है। इस सबके बीच ट्रेस के माता-पिता ब्रांडी और जोशुआ अपने बेटे का साथ कभी नहीं छोड़ा और ना ही हारी उम्मीद। डॉक्टरों के कई बार यह बोलने के बावजूद कि यह बच्चा जीवित नहीं रहेगा।
ट्रेस की मां ने कभी हिम्मत नहीं हारी और हमेशा उसके साथ रह कर उसकी देख भाल करती रहीं। अब डॉक्टर भी ट्रेस को जिंदा देख अचंभित हैं। ब्रांडी ने कहा कि हमने कभी नहीं सोचा था की हम ट्रेस का 13 वां जन्मदिन मनाएंगे। यह हमारे लिए बहुत ज्यादा ख़ुशी का अवसर है। ये 13 साल इसके जीवन की लड़ाई थी। हमें कई बार लोगों और डॉक्टरों ने कहा कि यह सब व्यर्थ है और हमारा हौसला कम करने की कोशिश की।
क्रेनोफैशियल डुप्लीकेशन बीमारी शरीर में अधिक स्॥॥ प्रोटीन के पाए जाने से होती है। इससे चेहरा चौड़ा हो जाता है और चेहरे के कुछ अंग डुप्लीकेट होकर दो जगह विकसित हो जाते हंै। ट्रेस के चेहरे का आकार थोड़ा बड़ा है और उसकी नाक का आकर थोड़ा अजीब है, जिसके कारण उसकी आंखें भी एक दूसरे से काफी दूर है और उसे दौरे भी पड़ते हैं।
20 लाख खर्च कर की बेटी की शादी, सुहागरात को पता चला दूल्हा है किन्नर
ट्रेस के कई ऑपरेशन हुए है जिससे उसके सिर के बीच के अंतर को भरा जा सके और उसके दौरों को काबू किया जा सके। मारिजुआना से इलाज के बाद ट्रेस के दौरों की संख्या दिन में 400 से घट कर 40 हो चुकी है।
ट्रेस कि मां बताया कि उन्हें लोगों ने ट्रेस को छोड़ देने की और मारने की भी सलाह दी। लेकिन उन्हें यकीन था कि ट्रेस एक दिन सही हो जाएगा।
ट्रेस के माता-पिता का कहना है की उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता की वो कैसा दिखता है। उन्होंने आज तक उसकी जितनी भी सर्जरी करवाई है जो ज़रूरी थी। साथ ही उन्होंने बताया कि आज तक ट्रेस कीएक भी प्लास्टिक सर्जरी नहीं करवाई गई।





