आज सुबह यलो लाइन पर मेट्रो सेवा रहेगी प्रभावित, DMRC का नया अपडेट

दिल्ली मेट्रो में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए डीएमआरसी ने नया अपडेट जारी किया है। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर 11 अक्टूबर को सुबह कुछ समय के लिए ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

डीएमआरसी ने बताया कि विश्वविद्यालय स्टेशन पर मेंटिनेंस का काम चल रहा है। यलो लाइन दिल्ली के समयपुर बादली को गुरुग्राम के मिलेनियम सिटी सेंटर से जोड़ती है।

अधिकारियों ने बताया कि यलो लाइन पर विश्वविद्यालय मेट्रो स्टेशन पर नियोजित रखरखाव गतिविधियों के तहत सुबह के वक्त सेवा प्रभावित हो सकती है। सुबह 6.25 बजे तक ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा।

Back to top button