दिवाली की डेट को लेकर न हों कन्फयूज, जानें कब है धनतेरस, गोवर्धन पूजा और भाई दूज!

दिवाली (Diwali 2024) के शुभ अवसर पर देशभर में खास रौनक देखने को मिलती है। इस पर्व के आने का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस त्योहार को भगवान राम, मां सीता और लक्ष्मण 14 साल का वनवास बिताने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी में बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस दिन धन की देवी मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है।

धनतेरस 2024 डेट

पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 29 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 31 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 30 अक्टूबर को दोपहर 01 बजकर 15 मिनट पर होगा। ऐसे में धनतेरस का त्योहार इस साल 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा।

दिवाली 2024 डेट

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 31 अक्टूबर को दोपहर 03 बजकर 52 मिनट पर होगी। वहीं, इस तिथि का समापन 01 नवंबर को संध्याकाल 06 बजकर 16 मिनट पर होगा। ऐसे में 01 नवंबर (Diwali 2024 Date) को दिवाली मनाई जाएगी। इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त संध्याकाल 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 16 मिनट तक है।

गोवर्धन पूजा 2024 डेट

गोवर्धन पूजा का पर्व कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर मनाया जाता है। पंचांग के अनुसार, प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से होगी। वहीं, इसका समापन 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। ऐसे में गोवर्धन पूजा का त्योहार 02 नवंबर (Kab Hai Govardhan Puja 2024) को मनाया जाएगा।

भाई दूज 2024

पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (Bhai Dooj 2024 Shubh Muhurat) की शुरुआत 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 03 नवंबर को होगा। ऐसे में भाई दूज का त्योहार 03 नवंबर (Kab Hai Bhai Dooj 2024) को मनाया जाएगा।

Back to top button