छोटे से घर को सजाने के स्मार्ट तरीके!

नई दिल्ली: छोटे घर या अपार्टमेंट के लिए सामान या फर्नीचर खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि फर्नीचर ज्यादा जगह न घेरें, जिससे आपको किसी तरह की परेशानी न हो। टिडी होम्ज की सह-संस्थापक व सीईओ प्रियंका चटर्जी और फर्नीचर कपंनी फर्नेल्को की विजुअल मर्चेंडाइजर महिमा सिंह ने घर सजाने के बारे में ये सुझाव दिए हैं :छोटे से घर को सजाने के स्मार्ट तरीके!

-अपने बेड के आस-पास या चारों तरफ पर्दे लगा दें। ऐसे सौम्य रंग का चुनाव करें, जो न सिर्फ कमरे की दीवारों के साथ जंचे, बल्कि आपके बगल में रखे लैंप के साथ भी उसका संयोजन अच्छा लगे। यह आसान-सा तरीका आपके शयनकक्ष को सुंदर दिखाने के साथ ही आपको सहज भी महसूस कराएगा।

यह भी पढ़ें:   आइये जानें कैसे, अब होंठ देखकर जानिए किसी का भी ‘व्यवहार’

-आप ऐसा फर्नीचर खरीदें, जो कम जगह घेरें, साथ ही यह अन्य उपयोग में भी लिए जा सकें। बाजार में आसानी से विभिन्न प्रकार के बहुद्देशीय फर्नीचर उपलब्ध हैं।

-सामान रखने के लिए आजकल फ्लोर-टू सेलिंग सेल्व चलन में हैं। इसमें कई खाने बने होते हैं, जिनमें जरूरत की कई चीजें रखी जा सकती हैं।

 
Back to top button