फेंगशुई के अनुसार घर में यहां रखें लाफिंग बुद्धा

फेंगशुई, असल में चीनी वास्तु शास्त्र है, जिसका कई लोग अपने घरों में पालन भी करते हैं। इसके अनुसार घर में लाफिंग बुद्धा रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में हमेशा सुख-शांति का वास बना रहता है। व्यक्ति को करियर में भी तरक्की मिलने लगती है। बस इसके लिए आपको सही दिशा का ज्ञान होना जरूरी है, तभी आपको यह लाभ मिल सकते हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि घर में किन स्थानों पर लाफिंग बुद्धा की मूर्ति रखनी चाहिए।
यहां जरूर रखें
फेंगशुई के अनुसार, घर में लाफिंग बुद्धा को हमेशा उत्तर-पूर्व दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में खुशहाली बनी रहती है और बरकत भी होती है। वहीं आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को मुख्य द्वार के सामने भी रख सकते हैं। इस दौरान मूर्ति का चेहरा द्वार के सामने ही होना चाहिए। इसी के साथ आप लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को बच्चों के स्टडी रूम में भी रख सकते हैं, इससे बच्चों का मन पढ़ाई में लगता है।
यहां न रखें मूर्ति
लाफिंग बुद्धा को चीनी देवता माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि लाफिंग बुद्धा की मूर्ति को कभी भी रसोई घर, डायनिंग रूम या बेडरूम में नहीं रखना चाहिए। साथ ही इन्हें पूजा स्थल पर नहीं रखना चाहिए, न ही इनकी पूजा की जाती है।
ऐसी मूर्ति रखने से मिलता है लाभ
टोपी पहने हुए लाफिंग बुद्धा को आनंद और खुशी का प्रतीक माना जाता है। वहीं सीधे हाथ में सोने की पोटली लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति घर में रखने से सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। इसी के साथ अगर आप घर में पीठ पर सोने का थैला लिए हुए लाफिंग बुद्धा की मूर्ति लाते हैं, तो इससे समृद्धि बनी रहती है। आप घर में बैठे हुए लाफिंग बुद्धा भी रख सकते हैं, क्योंकि इन्हें प्रेम का प्रतीक माना जाता है।





