शोधकर्ताओं ने दी चेतावनी: सीरी, वीचैट से वॉइस हैकिंग का शिकार बन सकते हैं

सिरी, वीचैट और अन्य वॉइस बेस्ड (आवाज पर काम करने वाले ऐप) स्मार्टफोन ऐप्स से आप हैकिंग का शिकार हो सकते हैं। शोधकर्ताओं ने यह चेतावनी देते हुए कहा कि वे सुरक्षा खतरे को रोकने के लिए एक नया ऐप विकसित कर रहे हैं।

कुछ ही मिनटों के ऑडियो सैंपल्स से हैकर आपकी आवाज को रीप्ले कर लोगों और शीर्ष डिजिटल सिक्योरिटी सिस्टम्स को धोखा दे सकते हैं। नतीजतन, अपने दोस्तों के साथ संबंध खराब हो सकते हैं और आपके बैंक खाते में भी सेंध लगाई जा सकती है।
अमेरिका के बफेलो में एक विश्वविद्यालय के नेतृत्व में इंजीनियरों की एक टीम ने स्मार्टफोन्स पर पहले से ही मौजूद टूल्स का उपयोग करके वॉयस हैकिंग को रोकने के लिए ऐप का निर्माण कर रही है। शोधकर्ताओं ने कहा कि एक प्रोटोटाइप मशीन-बेस्ड आवाज से किए जाने वाले हमलों को रोकने में बेहद सटीक साबित हुई। ।
यह भी पढ़े: अभी-अभी: ईरान की संसद की इमारत के भीतर गोलीबारी, राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा और भी कड़ी…!
Ubiquitous Security and Privacy Research Laboratory की डायरेक्टर कुई रेन ने कहा का आपके जीवन का हर पहलू अब आपके फोन पर मौजूद है। यह आपका सिक्योरिटी हब है और यह वास्तव में महत्वपूर्ण है। हैकर्स आपकी कल्पना से काफी आगे हैं। आपके पासवर्ड और आपकी निजी जानकारी को बेचने के लिए पूरा बाजार तैयार है। अपने सेलफोन की सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है कि आप कई सुरक्षा पद्धतियों का इस्तेमाल करें।





