अभी-अभी: ईरान की संसद की इमारत के भीतर गोलीबारी, राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा और भी कड़ी…!

ईरान में एकसाथ दो जगहों पर हमला हुआ है. ईरान की संसद की इमारत के भीतर गोलीबारी की गई है. वहीं तेहरान में खुमैनी स्मारक पर भी हमला हुआ है. हमले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. बताया जा रहा है कि खुमैनी में एक आतंकी ने खुद को उड़ा लिया है, जबकि तीन हमलावरों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.
श्रीलंका को हरा सेमीफाइनल में अपनी दावेदारी मजबूत करने उतरेगी ‘विराट सेना’

योगी सरकार का छात्रों को तोहफा, मेधावी छात्रों को मिलेंगे 10-10 हजार की छात्रवृत्ति
ईरान की न्यूज एजेंसियों के हवाले से खबर आ रही है कि संसद के भीतर हुई गोलीबारी में 8 लोग जख्मी हुए हैं. वहीं खुमैनी स्मारक में हुई गोलीबारी में एक के मारे जाने और 5 लोगों के घायल होने की खबर है.
ईरान की समाचार एजेंसियों फार्स और मेहर के मुताबिक, एक बंदूकधारी संसद में घुस गया और वहां सुरक्षाकर्मियों पर गोली चलानी शुरू कर दी. गोलबारी में एक सुरक्षाकर्मी के अलावा सांसदों से मिलने आए नागरिक घायल हो गए.
वहीं एक और स्रोत से मिली जानकारी में कहा जा रहा है कि कई बंदूकधारी संसद की इमारत के भीतर हैं. लोगों को बंधक बनाए जाने की भी खबर आ रही है.
कुछ स्थानीय समाचार एजेंसियों ने बताया कि तेहरान के संसदीय परिसर में इकलौता बंदूकधारी था, जबकि कुछ अन्य खबरों में कहा गया कि भीतर तीन सशस्त्र लोग थे जिनके पास राइफल और पिस्तौल थी.





