पंजाब में फिर करवट लेगा मौसम

 पंजाब के मौसम को लेकर नई अपडेट सामने आई है। जानकारी के अनुसार आज रात से पंजाब व चंडीगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलेगा और मानसून एक्टिव होगा। मौसम विभाग ने आने वाले 2 दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान आंशिक रूप से बादल छाने व बारिश का अनुमान है। इससे राज्य के तापमान में गिरावट आएगी। वहीं बता दें कि आज यानि रविवार के लिए मौसम विभाग ने कोई अलर्ट जारी नहीं किया है।           

मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त महीने में 156.6 एमएम बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 7 एमएम अधिक है। वर्ष 2013 और 2019 के बाद इस साल पंजाब में अगस्त महीने में अच्छी बारिश हुई है। वहीं इस दौरान मौसम विभाग ने लोगों को डेंगू व मलेरिया जैसी बिमारियां फैल सकती है। इसके चले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।  

    

Back to top button