चाहिए था ज़ीरो फिगर, डॉक्टर ने कर दी सर्जरी, नतीजा हुआ कुछ यूं…

आपने अपने आसपास ऐसे तमाम लोग देखे होंगे, जो अपने वज़न को लेकर काफी जागरूक रहते हैं. ऐसा होना भी चाहिए क्योंकि सेहतमंद रहने के लिए वज़न नियंत्रित रखना बहुत ज़रूरी है. दिक्कत तब होती है जब ये एक सनक बन जाए और हम अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ करके सिर्फ और सिर्फ दुबले-पतले दिखने के पीछे दीवाने हो जाएं.

आज आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताएंगे. वैसे तो उसकी हाइट 5 फीट 4 इंच से भी ज्यादा थी और वज़न सिर्फ 50 किलोग्राम. ऐसे में वो स्लिम ही दिखती थी. बावजूद इसके उसे अपनी पेट की चर्बी कम करनी थी. इस कोशिश में उसने जो कांड किया, वो सोच-सोचकर ज़िंदगीभर पछताती रहेगी.

दुबली-पतली लड़की ने कराया ऑपरेशन
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक 25 साल की मेइ नाम की लड़की जेजियांग प्रोविंस में रहती थी. उसकी हाइट 1.65 मीटर थी और वज़न 50 किलोग्राम था. ऐसे में वो अपने पेट को फ्लैट दिखाने के लिए वहां की चर्बी हटवाने Shulan Hangzhou Hospital पहुंच गई. उसने डॉक्टर को बताया कि वो हर कोशिश कर चुकी है लेकिन पेट की चर्बी जाती ही नहीं. ऐसे में वो लाइपोसक्शन सर्जरी कराना चाहती है. डॉक्टर ने उसकी बात सुनने के बाद सर्जरी कर दी.

फिर जो हुआ, वो पछतावा बन गया …
लड़की की सर्जरी के बाद से ही उसे पीरियड्स आना बंद हो गए. डॉक्टर ने जांच की तो पता चला कि लड़की की ओवरीज़ का साइज़ बहुत छोटा हो चुका है और वो कभी मां नहीं बन सकती. डॉक्टर झोंग के मुताबिक जिस तरह मोटापा इनफर्टिलिटी पैदा करता है, उसी तरह हद से ज्यादा पतला होना भी इंनफर्टाइल कर सकता है. महिलाओं के पेट पर थोड़ी चर्बी सामान्य है, ताकि अंदर के ऑर्गन सुरक्षित रह सकें. चर्बी ज्यादा घटने से रिप्रोडक्शन सिस्टम में गड़बड़ी हो सकती है.

Back to top button