पहाड़ों से घिरा ये आलीशान घर, है बिकने को तैयार

हर इंसान चाहता है कि उसका घर हो, जहां वो अपने परिवार के साथ जिंदगी गुजारे. जब घर की चाहत होती है, तो फिर साथ ही ये भी चाहत हो जाती है कि उसका लुक, डिजाइन, अंदर के इंटीरियर भी कमाल के हों, जहां रहने पर गजब का एहसास हो, घर को एक बार देखें तो देखते रहें. पर उसके लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है. इन दिनों एक घर काफी चर्चा में है जो बेहद खूबसूरत है. अंदर का नजारा देखकर तो आपकी आंखें फटी की फटी रह जाएंगी. मगर उसकी कीमत (Lavish house shocking interior) इतनी ज्यादा है कि सुनकर ही आप हिल जाएंगे. कीमत ज्यादा होने का कारण है एक चट्टान, जो इस घर के चारों ओर घिरा हुआ है.
डेली स्टार न्यूज वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के कोलोराडो (Colorado, USA) में एक घर बिक रहा है. इसे घर कहा जाए या महल, ये तो आप ही तय कर लीजिए क्योंकि अंदर से ये बेहद आलीशान है. पर सबसे ज्यादा अनोखी बात है इस घर की लोकेशन. ये घर एक चट्टान से घिरा हुआ है, जो 20 करोड़ साल पुरानी (House made around 20 crore years old rock) है. यही एक बात इस घर की कीमत को बेहद महंगा बना दे रही है.
अंदर से बेहद खूबसूरत है घर
लार्क्सपर में स्थित ये 2 बेडरूम का मकान आपको पाषाण युग की याद दिला देगा, जब इंसान पत्थरों से घर बनाता था. एक फेमस कार्टून भी पहले आता था, जिसमें ऐसे ही लोगों को दिखाया जाता था जो पाषाण युग में रहा करते थे. इस प्रोपर्टी को लोग देवताओं का बगीचा बोल रहे हैं क्योंकि आसपास के लाल पहाड़ों, पेड़-पौधों के बीच बना ये मकान बेहद खूबसूरत नजर आता है. पर उससे भी ज्यादा खूबसूरत इस घर का इंटीरियर है.
घर की कीमत जानकर हिल जाएंगे!
घर में जब आप अंदर घुसेंगे तो आपको दिखाई देगा कि चट्टानों को घर के अंदर भी स्थान दिया गया है. यानी कहीं-कहीं पर दीवारें नहीं हैं, बल्कि चट्टान को ही दीवार की तरह प्रयोग किया गया है. चट्टानों के पास से ही सीढ़ियां घर के ऊपर की ओर भी जाती हैं. अब सवाल ये उठता है कि इस घर की कीमत कितनी है. जब लोकेशन इतनी कमाल की है, अंदर का नजारा होश उड़ा देने वाला है, तो फिर कीमत भी हैरान करने वाली ही होगी. इस घर की कीमत 8 करोड़ रुपयों से ज्यादा है. हमारे जैसा मिडिल क्लास व्यक्ति तो इस घर को खरीदने का सपना ही देख सकता है, क्योंकि ये हकीकत से परे लग रहा है.





