नीली साड़ी में लड़की ने किया ऐसा डांस, देखते ही रह गए लोग

सोशल मीडिया पर यूं तो कई अजब-गजब अंदाज वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें से किसी में कोई कॉमेडी करता हुआ नजर आता है, तो कोई सोशल मैसेज देने के उदेश्य से वीडियो बनाता है. लेकिन इन सबके बीच धांसू डांस से जुड़ा अगर कोई वीडियो शेयर कर दिया जाए, तो उसे वायरल होने से कोई नहीं रोक पाता है. आज हम आपको एक ऐसे ही वीडियो को दिखाने जा रहे हैं, जिसमें नीली साड़ी में एक लड़की ऐसा डांस करती है कि लोग देखते ही रह गए. इस लड़की ने किसी हिंदी या पंजाबी गाने पर डांस नहीं किया, बल्कि उसने नाचने के लिए भोजपुरी गाने को चुना. इस भोजपुरी गाने के बोल ‘जवानी के गर्मी ना सहले सहाता’ है, जिसे भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिंह और कल्पना पटवारी ने गाया है. लेकिन इस आम वीडियो में ऐसा क्या है, जो लाखों बार देखा गया.
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alone_boy_official_8015 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि नीली साड़ी में एक लड़की डांस कर रही है. उसके हर मूव्स और स्टेप जबरदस्त हैं. वहां मौजूद लोग भी जमकर सीटियां बजा रहे हैं. लड़की इस भोजपुरी गाने पर अपने डांस को खूब एन्जॉय कर रही है. कभी वो बाल झटकती है, तो कभी कमर हिलाती है. ब्लैक ब्लाउज और ब्लू साड़ी में लड़की का अंदाज और उसका डांसिंग स्टाइल वाकई में बहुत शानदार लग रहा है. पहली बार में देखने पर ऐसा लगता है कि ये किसी कॉलेज के कल्चरल प्रोग्राम का हिस्सा होगा, लेकिन पीछे टंगे बैनर से पता चलता है कि ये किसी डांस कम्पिटिशन का वीडियो है.
हालांकि, ये डांस कम्पिटिशन किसी टीवी शो का था या फिर ऐसे ही कोई कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है. लेकिन इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. अब तक इस वीडियो को 36 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, लाखों लोगों ने ब्लू साड़ी में डांस करने वाली इस लड़की के वीडियो को लाइक और शेयर किया है. शुरुआत में वीडियो पर जमकर कमेंट्स आए, लेकिन ज्यादातर लोग अभद्र और अश्लील टिप्पणी कर रहे थे. ऐसे में यूजर ने कमेंट सेक्शन को बंद कर दिया है. चूकि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा था. इसलिए हम आपको इसे दिखा रहे हैं. लेकिन वीडियो में डांस कर रही लड़की कौन है, उसका नाम क्या है, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी.





