ट्रैफिक में फंसा ऑटो रिक्शे वाला, माइक लगाकर गाने लगा गाना, आवाज सुनकर लोगों के उड़े होश!

जिंदादिल इंसान जहां भी हों, वो समा बांध देते हैं. ऐसे लोग फिर जिंदगी की हर मुश्किल या चुनौनितयों का डटकर सामना करते हैं. हाल ही में ऐसे ही एक शख्स का वीडियो वायरल (Auto rickshaw driver live karaoke viral video) हुआ, जो असल में एक ऑटो रिक्शा चालक है. शख्स ने अपने ऑटो रिक्शा को चलते-फिरते डीजे में तब्दील कर लिया और जब वो ट्रैफिक में फंसा तो माइक निकालकर गाना गाने लगा. उसकी आवाज सुनकर लोगों के भी होश उड़ गए क्योंकि वो काफी अच्छा गा रहा था.

इंस्टाग्राम यूजर कुशाल पवार हाल ही में मुंबई (Mumbai auto rickshaw driver karaoke video) के ट्रैफिक में फंसे थे और बाकी सारे लोगों की तरह वो भी ट्रैफिक से बहुत परेशान हो गए थे. पर तभी उनके बगल में एक ऑटो रिक्शा चालक गाना गाने लगा. उसने इतना गजब का गाना गाया कि लोग भी उसके दीवाने हो गए. कुशाल को भी उनका गाना बहुत पसंद आया और वो भी उनके साथ गाने लगे. उन्होंने उस व्यक्ति से बातें भी की और उसके बारे में जाना.

ऑटो रिक्शा चलाता दिखा शख्स
शख्स का नाम सत्यवान गीते है जो लोगों को अक्सर जुहू के पास ऑटो रिक्शा चलाता दिख जाता है. सत्यवान को गाने का इतना शौक है कि उन्होंने अपने ऑटो रिक्शा में ही कराओके लगवाया हुआ है. बीच-बीच में जब उन्हें मन करता है, वो माइक लगाकर गाना शुरू कर देते हैं. इस वीडियो में भी वो ट्रैफिक में फंसे नजर आ रहे हैं. सभी के बीच में बिना शर्माए, या संकोच किए वो गाना गुनगुनाते नजर आ रहे हैं.

Back to top button