रक्षाबंधन पर राशि अनुसार इस रंग की बांधें राखी

रक्षाबंधन का पर्व बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। इसे राखी के नाम से भी जाना जाता है। लोग इस अद्भुत त्योहार को अपार खुशी और उल्लास के साथ हर साल मनाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल यह पर्व (Raksha Bandhan 2024) 19 अगस्त, 2024 दिन सोमवार को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और तरक्की की कामना करती हैं।

वहीं, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन राशि अनुसार भाई को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए? आइए उसके बारे में जानते हैं।

राशि अनुसार इस रंग की बांधें राखी

मेष – मेष राशि वालों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृषभ – वृषभ राशि के जातक को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मिथुन – मिथुन राशि के जातक को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कर्क – कर्क राशि वालों को सफेद रंग की राखी बांधनी चाहिए।

सिंह – सिंह राशि के जातक को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कन्या – कन्या राशि के लोगों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

तुला – तुला राशि वालों को गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृश्चिक – वृश्चिक राशि वालों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

धनु – धनु राशि वाले जातक को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मकर – मकर राशि वालों को नीले रंग की बांधनी चाहिए।

कुंभ – कुंभ राशि वालों को भी नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

मीन – मीन राशि वाले जातक को पीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

Back to top button