लहसुन को छीलते वक्त दिमाग और टाइम दोनों होता है खराब

लहसुन का तड़का दाल से लेकर सब्जी तक के स्वाद में इजाफा कर देता है और नॉन वेजिटेरियन्स डिशेज का तो खास इंग्रेडिएंट ही लहसुन है। सिर्फ स्वाद ही नहीं, लहसुन से खाने की खुशबू भी बढ़ जाती है, लेकिन लहसुन के साथ सबसे बड़ी प्रॉब्लम होती है इसके छीलना, जो एक टास्क से कम नहीं होता। हालांकि इस काम को आप बहुत ही आसानी से और जल्द निपटा सकते हैं उसे हल्का गर्म करके। आइए जानते हैं कैसे।

मास्टर शेफ सीजन- 1 की विनर शेफ पंकज भदौरिया ने अपने सोशल मीडिया पर लहसुन छीलने का ये आसान नुस्खा शेयर किया है। जो वाकई कमाल का है। इसकी मदद से आप इस बोरिंग काम को मजेदार बना सकते हैं और अपना काफी समय भी बचा सकते हैं।

लहसुन को छीलने का आसान उपाय

सबसे पहले लहसुन को ऊपरी सख्त भाग को काटकर अलग कर लें।

अब इसे Cling Wrap Sheet यानी टांसपेरेंट पन्नी में लपेट दें।

इसे माइक्रोवेव में 20 सेकंड तक गर्म कर लें।

माइक्रोवेव से निकालकर लहसुन की पूंछ पकड़कर इसे दबाएं, लहसुन आसानी से छिलके से निकल जाएंगे।

मिनटों में हो जाएगा लहसुन छीलने का काम।   

टिप्स

अगर आपके घर में माइक्रोवेव न हो, तो आप इसे तवे या कड़ाही में हल्का भूनकर छील सकते हैं।

वैसे धूप में 20 से 30 मिनट रखने से भी काम बन जाएगा।

लहसुन को आसानी से छीलने के लिए उसे पांच से दस मिनट पहले पानी में भिगो दे। इससे भी छिलके आसानी से उतर जाते हैं। 

लहसुन के फायदे

लहसुन सेहत के लिए जरूरी कई सारे गुणों से भी भरपूर होता है। एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-फंगल और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा लिए हुए लहसुन कई खतरनाक बीमारियों से हमें बचाता है। इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल भी कम होता है, ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और कई तरह के इन्फेक्शन्स से भी बचाव होता है।

Back to top button