जानिए: किस तरह करें देखभाल अपनी फेदर ज्यूलरी की

फेदर (पंख) ज्यूलरी बेहद कोमल होते हैं और इन्हें हल्के हाथों से साफ करने की जरूरत होती है. इन्हें अन्य भारी गहनों के साथ रखने के बजाय अलग ही रखें, जिससे ये सुरक्षित रहेंगे.
ज्यूरी डिजाइन स्टूडियो की संस्थापक व आभूषण डिजाइनर सोनम गुप्ता और एसएलजी ज्वैलर्स के आभूषण डिजाइनर प्रितेश गोयल ने फेदर ज्यूलरी की देखभाल के संबंध में ये सुझाव दिए हैं :
* सभी प्रकार की फेदर ज्यूलरी साफ नहीं की जा सकती और जो साफ की जा सकती हैं वे सीधे नल के नीचे नहीं रखी जा सकतीं, इसलिए अगर आप उन्हें साफ करना चाहती हैं क्या आपको पता हैं बाथरूम की दीवार पर टांग दें और जब आप शॉवर लें तो उन पर भी नमी और पानी के हल्के छीटें पड़ने दें, जिससे ये साफ हो जाएंगे.
* आपको बताते चलें कि फेदर ज्यूलरी को अक्सर साफ नहीं करें. घर लौटने पर ये जरूर देख लें कि यह सही स्थिति में हैंे या नहीं और अगर आप उन्हें सही से साफ करना चाहती हैं तो उसे महीने में एक बार साफ करें क्योंकि आए दिन साफ करने से केमिकल और पानी पड़ने के चलते इनके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है.
ये है चतुर बहू की (लोक कथा)
* फेदर ज्यूलरी बहुत ही मुलायम और कोमल होते है और यह भारी धातुओं से बने इसी प्रकार के अन्य आभूषणों के साथ नहीं रखे जा सकतें, इसलिए इसे अलग रखें और ऐसी जगह रखें जहां इसके गंदे होने या नमी के प्रभाव में आने की संभावना नहीं हो. इन्हें कही सुरक्षित जगह लटकाकर रखना अच्छा होगा क्योंकि ड्रॉर में रखने से इनके मुड़ जाने या रंगरूप खराब हो जाने की संभावना रहती है.
* अगर फेदर गीले हो जाते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. ब्लो ड्रायर को कम स्पीड पर सेट करें और फेदर को सुखा लें, अगर आपके पास ब्लो ड्रायर नहीं हो तो इसे कपड़े से साफ करने या सुखाने की कोशिश नहीं करें क्योंकि ऐसा करने से ये और खराब हो सकते हैं, इसे अपने आप ही सूखने दें.





