मां ने बच्चे के लिए मंगाया बर्गर, केचअप की जगह पड़ी थी ऐसी चीज़, देखकर आ गई खौफ में…

एक वक्त था, जब लोग घर का बना खाना ही ज्यादा खाते थे क्योंकि बाहर खाने का मतलब होता था एक अच्छी-खासी ट्रिप. हालांकि अब परिस्थितियां ज़रा बदल चुकी हैं. इतने सारे रेस्टोरेंट और फूड चेन सस्ते दाम पर खाना घर तक पहुंचाने को तैयार हैं कि लोग बाहर से ऑर्डर करने में ही अपनी सुविधा देखते हैं. वो बात अलग है कि कई बार उन्हें इसका ऐसा एक्सपीरियंस मिल जाता है कि उन्हें खाना पच भी नहीं पाता.

किसी ऐसे-वैसे रेस्टोरेंट में अगर ऐसा कुछ हो तो बात फिर भी समझ में आती है लेकिन अगर कोई नामी-गिरामी रेस्टोरेंट कुछ ऐसा करता है, तो सुर्खियां बनना लाज़मी है. कुछ ऐसा ही हुआ एक महिला के साथ, जिसने मंगाया तो बच्चे के लिए बर्गर था, लेकिन उसे इसके अंदर जो दिखा, वो चौंकाने वाला था.

बर्गर के अंदर ‘सॉस’ की जगह निकला …
डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक टिफैनी फ्लॉयड नाम की महिला ने अपनी बेटी के लिए बर्गर मंगाया. उसने चूंकि ये ‘बर्गर किंग’ से ये फूड ऑर्डर किया था, ऐसे में उसे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि इसमें कुछ गड़बड़ होगी. हालांकि यहां मामला कुछ अलग ही था. जब उसके घर ऑर्डर पहुंचा, तो बेटी ने इसे खोला. बर्गर को देखते ही बच्ची ने कहा कि उसे इसमें से टोमैटो केचप नहीं चाहिए. जब खुद महिला उसे देखने गई तो सामने का नज़ार देखकर सन्न रह गई.

खून से सना हुआ था बर्गर
टिफैनी फ्लॉएड न्यूयॉर्क की रहने वाली हैं और उन्होंने बताया अपनी चार साल की बेटी के लिए उन्होंने हैप्पी मील मंगाया था, जिसमें बर्गर के साथ फ्राइज़ और खिलौना भी था. जब टिफैनी ने अंदर देखा तो सॉस की जगह खून था और इसके साथ का खिलौना भी खून में सना हुआ था. इसे देखते ही टिफैनी बुरी तरह डर गई. जब उसने कंपनी को कॉल किया तो उन्होंने बताया कि कर्मचारी का हाथ कट गया होगा, जिससे खून फैल गया. उन्होंने इसके बदले रीफंड भी ऑफर किया, इसके अलावा उन्होंने कुछ और नहीं कहा.

Back to top button