पीले ड्रेस में थी सुंदर हसीना, आइसक्रीम वाला करने लगा परेशान, चुपचाप देखती रही

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जिन्हें देखकर हैरानी होती है. किसी वीडियो में लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करते हैं, तो किसी में जादू का जलवा बिखेरते हैं. चलते राह में कोई मैजिशियन एपल के लैपटॉप से एपल गायब कर देता है, तो कोई अपने दांतों से बड़े-बड़े गाड़ियों को खींचता है. इतना ही नहीं, कुछ लोग अपने डांस परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीतते हैं, तो कुछ गाना गाकर रातों-रात वायरल हो जाते हैं. लेकिन इन सबसे अलग कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने अजब-गजब तकनीक से सामान बेचने के कारण वायरल हो जाते हैं. जैसे गुजरात का डॉली चायवाला. हालांकि, ये इकलौता ऐसा शख्स नहीं है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक आइसक्रीम वेंडर महिला को आइसक्रीम खाने के लिए ललचा रहा है.
महिला बार-बार आइसक्रीम को पकड़ना चाह रही है, लेकिन आइसक्रीम वेंडर उसके हाथों के पास ले जाकर तपाक से छीन लेता है. महिला के चेहरे पर परेशानी साफ देखी जा सकती है. लेकिन फिर महिला ने जो किया, वो हैरान करने वाला था. वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आइसक्रीम वेंडर महिला की तरफ आइसक्रीम बढ़ा रहा है. वो जैसे ही हाथों से पकड़ने की कोशिश करती है, वैसे ही वेंडर उसे खाली कोन पकड़ा देता है. बार-बार वो ऐसा करता है. फिर आखिरी में वो महिला को आइसक्रीम दे देता है और सोचता है कि महिला आराम से पैसे देकर चली जाएगी. लेकिन यही पर एक ट्विस्ट होता है. महिला आइसक्रीम वेंडर को ऐसा सबक सिखाती है कि वो आगे से कस्टमर को परेशान करने से पहले हजार बार सोचेगा.
दरअसल, आइसक्रीम वाले के हरकत से महिला काफी चिढ़ जाती है. ऐसे में जब पैसा देने की बारी आती है, तब वो भी कुछ वैसा ही स्टंट करने लगती है. लेकिन महिला के चेहरे का एक्सप्रेशन देखकर ऐसा लगता है कि वो ताइक्वांडो करने लगी. अगर आइसक्रीम वाले का चेहरा पास में होता तो शायद एक-दो पंच भी लगा देती है. महिला के इस एक्सप्रेशन की वजह से यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में नजर आ रही महिला का नाम आलिया बेतुगेवा (Aliya Baytugaeva) है. इंस्टाग्राम पर आलिया को 71 लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं. वहीं, अब तक इस वीडियो को 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.





