मेटल डिटेक्टर ने दिखाया रास्ता, जैसे ही शख्स ने तोड़कर हटाई चट्टान…

आपने किस्से-कहानियों में छिपाए हुए खज़ाने के बारे में सुना ही होगा. वो बात अलग है कि ऐसा हर किसी के साथ तो नहीं होता कि उसे कीमती चीज़ें यूं ही मिल जाए. हां, कुछ जगहें ऐसी होती हैं, जहां खुदाई करने पर वाकई कुछ न कुछ कीमती हाथ लग ही जाता है. एक शख्स के साथ ऐसा ही हुआ और उसके हाथ जो लगा, उसे देखकर आपकी आंखें यकीन नहीं कर पाएंगी.
शख्स के हाथ में एक मेटल डिटेक्टर था और वो इसे लेकर घूम रहा था. इसी बीच जब वो एक चट्टान के पास पहुंचा, तो यहां उसो छोटे से डिब्बे में बंद खज़ाना हाथ लग गया. एक शख्स ज़मीन को खोदकर वहां कुछ ढूंढ रहा है. उस धूल में सनी हुई एक ऐसी चीज़ मिल गई, जो उनकी किस्मत चमकाने के लिए काफी थी.
चट्टान के नीचे से दिखा खज़ाना
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स हाथ में मेटल डिटेक्टर लेकर जा रहा था. इसी बीच में उसे चट्टान के पास से बीप की आवाज़ आने लगती है. फिर वो चट्टान को तोड़कर ज़मीन को गहराई तक खोदने लगता है.. वो जब ज़रा नीचे की ओर पहुंचता है तो उसे वहां उसे एक छोटा सा बॉक्स मिलता है. धूल से सने हुए इस बक्से को शख्स जैसे ही खोलता है, अंदर से सोने की अशर्फियां निकलती हैं. इस खज़ाने की उम्मीद शायद ही आदमी को रही होगी.
लोगों ने किए तरह-तरह के कमेंट
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर _.archaeologist नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक इसे लाखों लोगों ने देखा और हज़ारों लोगों ने पसंद किया है. वीडियो पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने लिखा –ये आदमी भाग्यशाली है तो कई यूज़र्स का कहना था कि उसने खुद ही वीडियो बनाने के लिए ये बॉक्स रखा था.





