आदमी ने पकड़ी बड़ी मछली, लेकिन परिवार नहीं बल्कि एक पूरे गांव के लिए होगी खुशी की बात!

अगर आपने एक बड़ी से मछली पकड़ ली है तो आपके लिए यह कितना और किस तरह से मायने रख सकता है? आमतौर पर यह लोगों के लिए एक एडवेंचर और पार्टी का कारण हो सकता है. शौकिया मछुआरे इसे एक उपलब्धि के तौर पर देखते हैं. लेकिन एक वायरल वीडियो में एक बड़ी मछली के पकड़ने की खुशी के पीछे की कहानी ही कुछ और है. इसमें एक शख्स ने एमबेंगा मछली पकड़ी है, लेकिन यह एक परिवार नहीं बल्कि पूरे के पूरे गांव के लिए खुशी का कारण होगा. इसकी वजह आपको हैरान किए बिना नहीं रहेगी.
वीडियो में डेविड वाटमोग नाम का शख्स एमबोंगा मछली पकड़ने की खुशी जता रहा है. लेकिन उसका कहना है कि यह वह पहली बार नहीं कर रहा है. उसने इसकी कहानी जो बताई है, वह दिल को छू लेने वाली है. वीडियो में एमबेंगा मछली को हाथ में पकड़ कर वह वीडियो बनाने वाले से कहता है कि पास आकर इसका मुंह दिखाओ, मछली उस समय जिंदा रहती है और मुंह खोल रही होती है.
वीडियो के कैप्शन में डेविड ने लिखा है, “मबेंगा..समय कहां चला गया, एक साल से एक महीने पहले जब मैंने यह पोस्ट किया था तब मुझे पता नहीं था कि यह कितने लोगों तक पहुंचेगा… अगस्त की शुरुआत में हमारे साथ जुड़ने के लिए 4 व्यक्तियों तक के समूह की उपलब्धता हो सकती है…”





