झाड़ू की पन्नी पर लिखा था ‘वेट लॉस डाइट’, झट से वायरल हो गई फोटो

सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आपको हर दिन कुछ न कुछ नया देखने और पढ़ने को मिल जाएगा. कई बार तो कुछ ऐसा भी दिख जाता है, जो हमने पहले कभी ज़िंदगी में नहीं देखा-सुना होगा. एक ऐसा ही पोस्ट इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें झाड़ू की पन्नी पर कुछ ऐसा लिखा हुआ है कि उसकी फोटो आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई.

ज़रा आप सोचिए कि सफाई के सामान पर पोषक तत्व और कैलोरी काउंट लिखा हुआ मिले, तो आप क्या सोचेंगे? खासतौर पर अगर ये झाड़ू पर लिखा मिल जाए, तो आपको झट से अपना बचपन और मम्मी याद आ जाएंगी. लोगों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब उन्होंने झाड़ू की पन्नी पर लिखा हुआ देखा कि ये ग्लूटन फ्री डाइट है.

झाड़ू की पन्नी पर लिखा था ‘कैलोरी काउंट’
सोशळ मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर इस वक्त झाड़ू के पैकेट का फोटो वायरल हो रहा है. आमतौर पर झाड़ू प्लेन पैकेजिंग में आते हैं लेकिन इस झाड़ू पर प्रिंटेड और लेबल वाली पन्नी चढ़ी हुई है. इतना ही नहीं इस पर प्रोडक्ट की न्यूट्रिशनल वैल्यू और कैलोरी काउंट भी लिखा गया है. यूज़र्स ने जैसे ही ये फोटो देखी, मज़े लेने शुरू कर दिए. लेबल पर फाइबर, फैट, नमक और न जाने क्या-क्या लिखा गया था. ऐसे में यूज़र्स ने इस बात पर हैरानी जताई कि आखिर झाड़ू स्नैक्स कैसे हो सकता है.

आखिर क्या हुई थी गड़बड़?
रिसर्च करने पर समझ में आया कि झाड़ू पर चढ़ा हुआ पैकेट दरअसल अमेरिकन कंपनी का था, जो Juantonio’s Snacks नाम के स्नैकिंग ऑप्शन भी बनाता है. ये पैकेट इसी कंपनी के टॉर्टिला चिप्स पर लगा होना चाहिए था, जो झाड़ू पर लग गया. इस ग्लूटन फ्री स्नैक्स और झाड़ू के कॉम्बो को देखते ही यूज़र्स ने मज़े लेने शुरू कर दिए. एक यूज़र ने लिखा – ‘अच्छा, तो मम्मी इसीलिए इससे बच्चों का ख्याल रखती थी’ एक अन्य यूज़र ने लिखा- ‘इसी से बचपन में कैलोरीज़ मिलती थीं’. वहीं एक यूज़र बोला- ‘अब पता चला कि मम्मी क्यों मारती थीं इससे.’

Back to top button