सांप और कनखजूरे की बीच हुई कांटे की टक्कर, एक दूसरे को काटते दिखे दोनों

आपने सांप की कई जानवरों से साथ लडाई देखी होगी. कई बार सांप बड़े जानवरों से भी उलझते देखा जा चुका है. लेकिन सांप और नेवले की लड़ाई सबसे ज्यादा लोकप्रिय है. पर क्या आपने कभी सांप की कनखजूर या सेंटीपीड के साथ लड़ाई देखी है? कई लोगों को शायद यह भी अजीब लगे कि सांप की सेंटीपीड जैसे छोटे जानवर से भी किसी तरह की लड़ाई हो सकती है. लेकिन एक वीडियो में दोनों के बीच लड़ाई होती दिख रही है. इस वीडियो ने कई यूजर्स को कन्फ्यूज कर दिया.
इस वीडियो की खास बात यह है कि यह एक नहीं बल्कि तीन हिस्सों में हैं. पहले हिस्से में सांप के पास बैठे कनखजूरे पर सांप हमला करता है और बाद के हिस्सों में सांप और कनखजूरा दोनों ही एक दूसरे को काटते हुए दिखाई देते है. इसके बाद यह वीडियो खत्म हो जाता है जिससे लगता है कि वीडियो बीच में ही रोक दिया गया है.
वीडियो के अचानक ही खत्म होना कई यूजर्स को हैरान कर रहा है. एक यूजर ने साफ तौर पर पूछ लिया कि कौन जीता? वहीं एक यूजर ने समझाया, “जो लोग यह नहीं मानते कि सेंटीपीड सांप को मार सकता है, उनके लिए: सेंटीपीड बहुत ही जहरीले होते हैं और सांप ने सबसे पहले उसे काटा, इसलिए जब सांप ने यह महसूस किया होगा कि क्या हो रहा है, तो जहर का असर लगभग उसी समय हुआ होगा और इसीलिए वह वापस हमला करने की कोशिश करते समय सही निशाना नहीं लगा पाया. जब सेंटीपीड ने सांप में जहर डाला, तब तक मिस्टर सांप के लिए बहुत देर हो चुकी थी.”





