यहां अकेले स्कूल जाते हैं बच्चे, सुरक्षा के लिए होती है खास मशीन!

भारत समेत दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां पर आपने गौर किया होगा कि जब सुबह-सुबह बच्चों को स्कूल जाना होता है, तो बच्चे स्कूल बस-वैन से जाते हैं, या फिर उनके माता-पिता उन्हें छोड़ने जाते हैं. अगर माता-पिता बस से भी बच्चों को भेजते हैं, तो वो उनकी सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित करते हैं. पर जापान ऐसा देश है, जहां मां-बाप को बच्चों की सुरक्षा की चिंता ही नहीं होती. यहां पर सुबह-सुबह बच्चे (How children go to school in Japan) अकेले ही स्कूल जाते हैं. रोड पर वो पैदल जाते हैं और उन्हें किसी तरह का खतरा नहीं होता. उनके बचाव के लिए खास तरह की मशीन उन्हें दी जाती है, जिसे बजाने पर आसपास के लोग उनकी मदद के लिए चले आते हैं.

इंस्टाग्राम यूजर मंसूर अहमद (@mansoortastic) जापान में रहते हैं. वो एक ट्रैवल व्लॉगर भी हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो दिखा रहे हैं कि जापान में बच्चे सुबह-सुबह कैसे स्कूल (Japan school viral video) जाते हैं. इस वीडियो में ढेर सारे बच्चे ग्रुप में रोड पर चलते दिख रहे हैं. वो असल में स्कूल जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि माता-पिता बच्चों को स्कूल छोड़ने नहीं जाते, बल्कि बच्चे खुद ही चले जाते हैं. हर ग्रुप में जो सबसे बड़ा बच्चा होता है, वो बाकी बच्चों की अगुआई करता है. वहां पर वॉलेंटियर और पुलिस होती है जो बच्चों को रोड पार कराने में मदद करती है.

बच्चों को देते हैं खास मशीन
पर सबसे ज्यादा रोचक बात है एक मशीन की, जिसे हर माता-पिता अपने बच्चों को दे देता है. ये एक सायरन जैसी मशीन है. इसे दबाते हुए तेज आवाज आती है, जिसे सुनकर आसपास के लोग उन बच्चों की मदद के लिए चले आते हैं. इस मशीन को बच्चे तब तबाते हैं जब उन्हें खतरा लगता है या फिर उन्हें मदद की जरूरत होती है.

Back to top button