पेड़ की लता पकड़कर लटका था शख्स, अगले ही पल हुआ कुछ ऐसा, तुड़वा लिया मुंह!

इंटरनेट पर रोज़ाना हमें तरह-तरह के वीडियो देखने को मिलते हैं. इनमें से कुछ वीडियो में तो इतने परफेक्ट स्टंट दिखाई देते हैं कि हम देखकर हैरान रह जाते हैं लेकिन कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जिनमें सब कुछ इतना आसान नहीं होता. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ज़रा सी लापरवाही के चलते अपना मुंह तुड़वा लेता है.
कई बार हम सामने ही दिख रही चीज़ को नज़रअंदाज़ कर जाते हैं और फिर दुर्घटना हो जाती है. वायरल हो रहे वीडियो में एक शख्स सिर्फ लता के सहारे गेट पर चढ़ता है और फिर जो होता है, वो उसके लिए भले ही हादसा हो, लेकिन देखने वालों को हंसी आ गई. वीडियो को @failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है.
गेट से गिरकर तुड़वा लिया मुंह
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक आदमी घर पर चढ़ी हुई मोटी सी लता को शायद ट्रिम करने के लिए या हटाने के लिए चढ़ा है. वो अपना पैर घर के गेट पर रखता है और लता के सहारे खड़ा होता है. इसी बीच गेट आगे की ओर जाता है और लता कमज़ोर पड़कर टूट जाती है. उसी के सहारे खड़ा आदमी गेट से फिसलकर सीधा नीचे गिर जाता है. उसे देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी. हालांकि उसके एक्सप्रेशन बताते हैं कि शख्स को चोट ज़बरदस्त लगी होगी.
लाखों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को @failarmy नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक दिन पहले ही शेयर किया गया है. अब तक इसे लाखों लोग देख चुके हैं जबकि हज़ारों लोगों ने इसे लाइक किया है. वीडियो पर कमेंट करते हुए लोगों ने कहा – टार्जन ने गलत वाइन पकड़ ली. एक अन्य यूज़र ने लिखा- लंबे ब्रेक के बाद जब टार्जन लौटता है, तो ऐसा ही होता है.





