रशियन से शादी कर सास ससुर से मिलने गया भारतीय दामाद, साली ने दिया ऐसा सरप्राइज

विदेशी लड़कियों से शादी के बाद ससुराल में पहली बार दामाद का स्वागत कैसे होता है, आपने शायद ही देखा होगा. हाल ही में एक रशियन लड़की ने ऐसा ही वीडियो शेयर किया है जिसे देख कर लोगों को खुशी हो रही है. हैरानी की बात ये है कि वीडियो में किसी तरह का भव्य् स्वागत तो नहीं है, लेकिन साली ने एक छोटा से अच्छा लगने वाला सरप्राइज जरूर दिया था जिसे देख पति और पत्नी दोनों हैरान और खुश भी हुए.

पत्नी की बनाई वीडियो क्लिप में पहले लड़के को रूस जाते हवाई जहाज और वहां के एयर पोर्ट से निकलते दिखाया गया है. एयर पोर्ट में लड़का बताता है कि वह अपनी पत्नी को छोड़ने आया है. एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर लड़के ससुर कार के पास उसका गर्मजोशी और बहुत खुशी के साथ उसका स्वागत किया.

इसके बाद कार में बैठने से पहले ही साली ऐनी का सरप्राइज दिखता है और वह ड्रैगन के पहनावे में अपने जीजा और दीदी को सरप्राइज देती है जिसे देख दोनों हैरान हो जाते हैं. इसके बाद घर पहुंचने पर सास भी बहुत खुशी के साथ दामाद से मिलती दिखती है.

पत्नी ने उम्मीद जताई है कि भारत लौटने से पहले उसका पति के साथ रूस में अच्छा वक्त गुजरेगा. इंस्टाग्राम  पर terk_love अकाउंट से यह वीडियो मारिया खरबानी ने शेयर किया है. वीडियो को 9 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है .

Back to top button