16 साल से फेल हो रहा है शख्स, 36 की उम्र में भी देता है एंट्रेस एक्ज़ाम

कहा जाता है कि ज़िंदगी में कभी हार नहीं माननी चाहिए, हालांकि हर कोई इस बात को इतना दिल से नहीं ले सकता है, जितना चीन के एक शख्स ने ले लिया . कुछ लोग इतने ज़िद्दी होते हैं कि वो अपनी ज़िद को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं. एक ऐसा ही चीनी शख्स है, जो अपनी पसंदीदा यूनिवर्सिटी में प्रवेश पाने के लिए 16 साल से एक ही परीक्षा दे रहा है.

इस शख्स को इस वक्त चीन का सबसे ज्यादा ज़िद्दी आदमी कहा जा रहा है. ये कहानी पूरी दुनिया मे चर्चा का विषय बनी हुई है. आखिर कोई इतना धैर्य कैसे रख सकता है कि सिर्फ अपनी ज़िद पूरी करने के लिए 16 साल तक एक ही परीक्षा की तैयारी करता रहे. देखा जाए, तो उसकी कॉलेज जाने की उम्र भी निकल चुकी है फिर भी उसकी सूई इसी बात पर अटकी है कि वो उसी यूनिवर्सिटी में जाएगा.

एक ही परीक्षा दे रहा है 16 साल से
चीन के तांग शांगजुन नाम के शख्स की कहानी इस वक्त चर्चा में बनी हुई है. इनकी उम्र 36 साल है और वो कुछ सबसे मुश्किल मानी जाने वाली परीक्षाओं में से एक को 16 साल से लगातार दे रहे हैं. साल 2009 से चीन की जानी मानी Tsinghua University में प्रवेश पाने के प्रयास में वो कॉलेज एडमिशन टेस्ट की लगातार परीक्षाएं दिए जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक पूरी तरीके से कामयाबी नहीं मिल पाई है. उनके माता-पिता भी बुजुर्ग हो चुके हैं लेकिन तांग अपनी ज़िद के पीछे ही भाग रहे हैं.

ड्रीम यूनिवर्सिटी के पीछे तबाह की उम्र
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पहली बार पेपर देने पर उनके नंबर इतने कम थे कि उसे Tsinghua University में एडमिशन नहीं मिल सकता था. बार-बार कोशिश के बाद साल 2016 तक, उनका स्कोर सुधर गया. अब उन्हें कई यूनिवर्सिटीज में प्रवेश आराम से ले सकता था लेकिन तांग के दिमाग में Tsinghua University ही बैठी हुई थी. कड़ी मेहनत के बाद साल 2019 में, तांग ने 750 में से 649 अंक हासिल कर लिए, जिससे उन्हें यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिल सकता था लेकिन उनके पसंदीदा सब्जेक्ट के लिए ये नंबर काफी नहीं थे. हालांकि इसके बाद उन्होंने जब भी परीक्षा दी, उनके नंबर खराब होते चले गए क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ याददाश्त भी कम होती गई.

Back to top button