सीधे नल से पानी पीते दिखा हाथी, देखकर IFS अफसर भी हुए हैरान

जैसे-जैसे शहर जंगलों में घुसते जा रहे हैं, वैसे-वैसे जंगली जानवरों के रहने के लिए जगह खत्म होती जा रही है. जो बची-कुची जगह है, उसमें जानवर रहते हैं पर वो धीरे-धीरे खुद ही शहर के हिसाब से विकसित होते जा रहे हैं. ऐसा एक हाथी के साथ भी हुआ, जो शहर के बीच बसे एक जंगल में रहता है. हाल ही में इस हाथी का वीडियो (Elephant drink water from tap) पोस्ट किया गया, जिसमें वो नल से पानी पीते दिख रहा है. इस वीडियो को देखकर एक आईएफएस अधिकारी भी काफी हैरान हुए.

सुशांत नंदा @susantananda3 इंडियन फॉरेस्ट सर्विसेज के अधिकारी हैं, वो सोशल मीडिया पर जंगली जानवरों से जुड़े रोचक वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं. हाल ही में उन्होंने एक वीडियो (Elephant drinking water viral video) पोस्ट किया है जिसमें एक हाथी पानी पीता नजर आ रहा है. हाथी नल से सीधे पानी पी रहा है, जो सुशांत को हैरान कर रहा है. उन्होंने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा- सीधे नल से पानी पीते हुए…

नल से पानी पीता दिखा हाथी
सुशांत ने कैप्शन में बताया कि ये वीडियो भुवनेश्वर के पास भरतपुर के जंगल का है, जहां पर ये हाथी है. चूंकि जंगल शहर से घिरा है, इस वजह से हाथी भी शायद शहरी हो गया है और अब वो सीधे नल से ही पानी पी ले रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक नल से पानी लगातार बह रहा है. हाथी अपनी सूंड सीधे धार में लगाता है और पानी पीने लगता है. पानी पीकर फिर वो वहां से चला जाता है.

Back to top button