बेटी को ‘भाई’ से हुआ प्यार, जब मां ने पिता के बारे में की पड़ताल

स्पर्म डोनेशन तकनीक कई परिवारों के लिए वरदान साबित हुई है.लेकिन इस तकनीक से एक अजीब तरह की समस्या सामने आ जाएगी यह एक महिला ने शायद कभी सपने में भी नहीं सोचा था. यह महिला तब से परेशान है, जबसे उसने पता चला है कि उसकी लड़की अपने ही सौतेले भाई से प्यार करने लगी है. यह खुलासा भी एक अनोखी कहानी है जिससे वह सच सामने आया जिसे खास तौर से छिपाया गया था.

यह कहनी लड़की की मां ने निकोलेट एक नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री में सुनाई थे. वे डच संगीतकार और ब्लॉगर जोनाथन मेजियर के स्पर्म का उपयोग करके मां बनी थी. लेकिन उन्हें इस बात का कोई अंदाजा नहीं था कि मेजियर कहीं और कितने स्पर्म दान कर रहे थे. नेटफ्लिक्स की नई डॉक्यूमेंट्री द मैन विद 1,000 किड्स में उसने खुलासा किया कि उसने कई अन्य माता-पिता से संपर्क किया था, जो मेजियर के दान के माध्यम से मां बाप बने थे.

मेजियर ने दुनिया भर की यात्रा की थी. उन्हें स्पर्म दान से रिकॉर्ड संख्या में बच्चों के पिता बनने की चाह थी. जबकि उन्होंने महिलाओं से कहा कि उनके स्पर्म से केवल पांच माताओं के लिए संतान पैदा होगी. लेकिन वास्तव में, यह आंकड़ा 500 या इससे भी अधिक हो सकता है.

निकोलेट ने बताया, “हमने भाई-बहनों का दिन आयोजित किया, और फिर यह बहुत वास्तविक हो गया. मेरी बेटी अपने कई भाइयों को जानती है, और उसे उनमें से एक बहुत पसंद है. और मैंने कहा ‘यह कोई विकल्प नहीं है, वह तुम्हारा सौतेला भाई है.’ लेकिन उस समय 10 या 11 साल की लड़की ने जोर देकर कहा, ‘लेकिन, शायद मैं उससे प्यार करती हूं’.”

कहानी की अजीब पहलू यह रहा कि  निकोलेट के यह पूछे जाने पर कि मीजर ने कितने बच्चों को जन्म दिया है, वह लगातार टालमटोल करते रहे. रूस से लेकर मैक्सिको तक, हर क्षेत्र में माता-पिता के समूह ने जांच की, उन्होंने पाया कि जोनाथन ने अधिकतम संख्या में स्पर्म दान किए थे.

Back to top button