हरियाणा में AAP ने तोड़ा INDIA अलाइंस

हरियाणा में विधानसभा चुनाव सिर पर हैं। ऐसे में प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर आम आदमी पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी। पंजाब सीएम भगवंत मान ने कहा कि पार्टी पूरी ताकत से हरियाणा में विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली और पंजाब में हमारी सरकार है। आधा हरियाणा पंजाब और आधा दिल्ली से टच करता है। हरियाणा के लोगों ने हमसे हरियाणा में आने का आग्रह किया। हरियाणा ने हर पार्टी को समय दिया। उन्होंने कहा कि किसी ने भी हरियाणा के लोगों के साथ वफा नहीं की। जो आया, उसने लूटा, हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। मान ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हरियाणा के हैं। हरियाणा-पंजाब-दिल्ली का कल्चर एक है। पार्टी जो कहेगी मैं वो करूंगा, हमारी टीम बहुत मजबूत है।

बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल- संजय सिंह 

वहीं संजय सिंह ने कहा कि हरियाणा ने सभी पार्टियों का शासन देखा। पिछले 10 साल से डबल इंजन की सरकार चल रही है। हरियाणा फिरौती का उद्योग बना। हरियाणा की सड़कों पर लाठियां चलती दिखी। उन्होंने कहा कि किसानों को आंदोलन में कुचला गया। पंजाब-हरियाणा के किसानों की मांगों को रौंदा गया। हरियाणा में बेरोजगारी बहुत बड़ी समस्या है। भारतीय सेना को ठेके पर दे दिया। वहीं अग्निवीर की 4 साल की ठेके की नौकरी है, यह भारत की सेना का अपमान है। अग्निवीर योजना इस देश के साथ धोखा है। किसान जब भी फसल के दाम की मांग करता है, उसको लाठियां मिलती हैं। आम आदमी पार्टी से लोगों को उम्मीद है। हमने दिल्ली-पंजाब में काम करके दिखाया है। संजय सिंह ने कहा कि पंजाब सरकार ने 43 हजार नौकरियां 2 साल में दी। दिल्ली मॉडल आज पूरी दुनिया में चर्चा का विषय है। ‘बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’। इस बार जनता बीजेपी को जवाब देगी। हरियाणा की सभी सीटों AAP मजबूती से चुनाव लड़ेगी। 

आप के महासचिव संदीप पाठक ने आम आदमी पार्टी हरियाणा में ऐसा चुनाव लड़ेगी, दुनिया देखेगी। ऐसा द्वंद ना कभी हुआ होगा, ना होगा। आम आदमी पार्टी सरकार बनाने के लिए चुनाव लड़ेगी। साढ़े 6 हजार गांवों में बदलाव जनसभा हो चुकी है। जनता कह रही है इस बार बदलाव लाओ। हरियाणा की जनता केजरीवाल की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। यह अभूतपूर्व चुनाव होने वाला है। 20 जुलाई को टाउन हॉल में केजरीवाल की गारंटी को लांच किया जाएगा। 

Back to top button