हरियाणा: विधानसभा चुनाव को लेकर ‘AAP’ आज करेगी बड़ी घोषणाएं

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और वरिष्ठ नेता संजय सिंह, राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) डॉ. संदीप पाठक और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान वीरवार को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर दोपहर 1 बजे चंडीगढ़ में प्रैस वार्ता करेंगे। इसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहेंगे। इसमें हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार और आगामी रणनीति को लेकर घोषणाएं की जाएंगी। 

प्रैसवार्ता में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर प्रचार कार्यक्रम की रूपरेखा और जरूरी घोषणाएं की जाएंगी। पार्टी प्रदेश में तीसरा मजबूत विकल्प है। दिल्ली और पंजाब में हुए बदलावों के बाद हरियाणा की जनता भी अरविंद केजरीवाल के विचारों पर चलने के लिए तैयार है। इसी तर्ज पर आगामी विधानसभा चुनावों को मजबूती से लड़ा जाएगा। पार्टी हरियाणा में विधानसभा चुनावों को लेकर पूर्ण रूप से तैयार है। सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर तैयारी की जा रही है। लोकसभा चुनावों में पार्टी को मिले वोटों के आधार पर सभी नेताओं के हौसले बुलंद हैं।

Back to top button