शेरनियों संग ‘पार्टी’ कर रहे थे लकड़बग्घे, जैसे हुई ‘जंगल के राजा’ की एंट्री

जंगल में तो सिर्फ शेर का ही सिक्का चलता है. उसके सामने बड़े से बड़े जानवर भी हार मान लेते हैं. अगर जंगल में रहना है तो शेर के सामने या तो झुककर रहना होगा या फिर बचकर चलना होगा. यही वजह है कि जंगल के राजा को देखते ही सारे जानवर संभल जाते हैं. इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जंगली जानवरों को शेर से डरकर भागते हुए देखा जा सकता है.

शेर को देखते ही खूंखार से खूंखार जानवर भी दुम दबाकर भाग निकलता है. आप वीडियो में देख सकते हैं कि कुछ लकड़बग्घे बिल्कुल पार्टी के मूड में थे और वहां शेरनियां भी उनका साथ दे रही थीं. इसी बीच सीन में जंगल के राजा की एंट्री होती है और पलभर में नज़ारा ही बदल जाता है. आप वीडियो देखने के बाद जान जाएंगे कि शेर क्यों जंगल का राजा है.

शेर को देखते ही भागे लकड़बग्घे
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि जंगल में कुछ शेरनियां एक शिकार को मिलकर खा रही थीं. शेरनियों के आसपास लकड़बग्घों का झुंड खड़ा था. उनकी भी नजरें शिकार पर ही थीं और वे अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे थे. इसी बीच वहां एक शेर दहाड़ता हुआ पहुंच जाता है. शेर को आते देखते ही शेरनियों और लकड़बग्घों की हालत ऐसी खराब होती है कि वो बिना कुछ सोचे-समझे तुरंत ही रफूचक्कर हो जाते हैं. न तो किसी को शिकार की परवाह होती है और न ही लड़आई का मूड रहता है. वे वहां से निकलने में ही भलाई समझते हैं.

लोग बोले- ये है राजा!
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AMAZlNGNATURE नाम की आईडी से शेयर किया गया है. जंगल के इस वीडियो को अब तक 6 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. सबसे दिलचस्प तो हैं इस वीडियो पर आए कमेंट, जिसमे लोग शेर की ताकत और उसके रुतबे की तारीफ कर रहे हैं.

Back to top button