पति को पत्नी पर था शक, निगरानी के लिए ड्रोन का किया इस्तेमाल

लोगों का अपने जीवन साथी पर शक होने पर जासूसी करवाने सदियों पुराना चलन है. ऐसा आज भी होता है. लेकिन चीन के एक आदमी ने तो हद ही कर दी जब उसने अपनी पत्नी पर शक होने पर निगारानी करने के लिए आधुनिकतम तकनीक का इस्तेमाल कर डाला. इतना ही नहीं पड़ताल में जो उसे दिखा वह उसके लिए चौंका देने और निराश करने वाला ही री रही. लेकिन यह पूरा किस्सा सोशल मीडिया पर ट्रेंड जरूर हो गया है.
चीन के मध्य हुबेई प्रांत के शियान में रहने वाले 33 साल के जिंग ने देखा कि पिछले एक साल से उसकी पत्नी का उसके प्रति बर्ताव रूखा सा हो गया था. समाचार आउटलेट नेट ईज़ की रिपोर्ट के अनुसार, जिंग ने कहा कि कभी-कभी वह जानबूझकर उसे अनदेखा कर देती थी. वही कई बार बाहर जाने लगी धी और ज्यादातर यह कहने लगी थी कि वह अपने माता-पिता से मिलने जा रही है. ऐसी घटनाओं ने उसने चिंताओं को बढ़ा दिया था.
उसकी पत्नी के जीवन में कई असामान्य घटनाएँ, जैसे कि काम पर उसकी स्थिति में बदलाव और कई बार उसने कहा कि वह अपने माता-पिता से मिलने जा रही है, ने जिंग की चिंताओं को बढ़ा दिया. जिंग ने अपनी पत्नी की गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया.
निगरानी फुटेज से पता चला कि पत्नी वू एक कार में बैठ कर दूर पहाड़ों पर चली गई. वहां वह एक दूसरे शख्स के साथ उसका हाथ पकड़कर चलने लगी और एक पूराने मिट्टी के घर में गायब हो गई. इसके 20 मिनट बाद वे घर से बाहर निकली और उस फैक्ट्री में वापस चली गई.
जिंग का कहना है कि उसने जो ड्रोन के जरिए सबूत जमा किए हैं वह उसे तलाक लेने में काम आएंगे. उसने बताया कि दूसरा शख्स उसका बॉस था. दोनों का अपनी फैक्ट्री में जुलना ठीक नहीं लगा, इसलिए बॉस ने उसकी पत्नी को जंगल में मिलने के लिए जोर दिया था.





