लड़की के साथ प्रैंक कर रहा था लड़का, वीडियो देख कुछ लोगों ने दी चेतावनी, तो कई ने कहा

सोशल मीडिया पर कई वायरल वीडियो अजीब से बन जाते हैं. कहने वो वायरल होते हैं, लेकिन समझ में नहीं आता है कि लोगों को तो यह वीडियो पसंद ही आ रहा है या नापसंद आ रहा है. यह कन्फ्यूजन कमेंट सेक्शन देख कर ज्यादा लगता है. हाल ही में ऐसा ही एक वायरल वीडियो दिखा है जिसमें एक लड़का अपनी दोस्त को एक सरप्राइज देता है जिसे देख कर लड़की के होश ही उड़ जाते हैं. एक तरफ लोगों ने इस वीडियो के जम कर देखा है, कुछ ने इसे फेक बताया है तो कई लोगों ने इसका मजाक भी उड़ाया है.
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस वीडियो में बिहार के एक शख्स ने बनाया है जिसमें वह अपनी एक दोस्त को एक सरप्राइज देने की कोशिश करता है. इसके लिए वह अपनी मुट्ठी में कुछ छिपाता है और सीधे अपनी दोस्त के पास चला जाता है. लड़की को समझ में नहीं आता कि यह सब क्या है, उसे लगता है कि लड़का उसे फिस्ट बंद करने वाला हेलो कर रहा है. लेकिन लड़का उसे हाथ आगे बढ़ाने के कहता दिखता है.
जैसे ही लड़की अपना हाथ खोलती है, लड़का अपनी मुट्ठी खोलते हुए उसके हाथ एक चीज रख देता है. इसे देखते ही लड़की की चीख निकल जाती है और वह फौरन अपना हाथ झटक देती है जिसके बाद उसके हाथ से एक सांप जैसा कुछ गिरता दिखता है. यह प्रैंक कई लोगों को पसंद नहीं आता है तो कई लोगों को यह कोरी एक्टिंग लगती है.
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर avdheshvlogs यूजर ने शेयर किया है जो बिहार के मधुबनी से है. कैप्शन में लिखा है, “कैसा लगा मेरा प्रैंक?”वीडियो के बैकग्राउंड में भोजपुरी गाना भी बज रहा है. कुछ यूजर्स ने इसे कोरी एक्टिंग करार दिया है. एक यूजर ने तो यह तक कह डाला कि वीडियो उसी के सामने बना है और यह सब एक्टिंग है. वहीं कुछ यूजर्स ने चेतावनी दी है, “ऐसा किसी अनजान लड़की के साथ ना करें सैंडिल पड़ सकती है.”





