गाड़ी के पीछे छुप गई लड़की, फेंकने लगी नोटों की गड्डी, लूट-लूट ले गए लोग

सोशल मीडिया पर आए दिन करोड़पति और अरबपति लोगों के लाइफ की झलक देखने को मिल जाती है. इनमें से कुछ लोग अपने पैसों को बेपरवाह तरीके से ऐसे उड़ाते हैं, मानो उन्हें इनकी कद्र नहीं है. कोई अपने घर के बाहर नोटों की गड्डियां फेंकता हुआ दिखता है, तो कोई लोगों को नोटों का बंडल बांटता है. लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की का वीडियो दिखाने जा रहे हैं, जो झोला भरकर नोटों का बंडल लेकर कार के पीछे बैठ गई. वो रास्ते में चुपके एक बंडल रख देती है और लोगों के ईमानदारी की परीक्षा लेने लग जाती है. ज्यादातर लोग लड़की के नोटों के बंडल को उठाकर चल दिए. वीडियो में इस एक्सपेरिमेंट के बाद लड़की उदास हो जाती है. लेकिन फिर कुछ ऐसा होता है, जिससे वो मुस्कुरा उठती है.

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को साउथ कोरिया की रहने वाली लिली (@kkubi99) ने शेयर किया है. वे अक्सर अलग-अलग अंदाज में वीडियो शेयर करती हैं. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिली कार के पीछे बैठी हैं. वो नोट का एक बंडल पार्किंग एरिया के रास्ते में रख देती हैं. दूसरी ओर से एक कपल आता है. वो नोटों का गड्डी जैसे ही देखता है, खुश हो जाता है. वो गड्डी को उठाकर चलते बनते हैं. हालांकि, उन्हें देखकर ऐसा लगता नहीं है कि उन्हें पैसों की कोई जरूरत थी. लेकिन ईमानदारी की इस परीक्षा में वो फेल हो गए. संभवत: लिली पहले भी नोटों की गड्डियां रखी थीं और लोग लेकर चले गए. इसलिए जैसे ही ये कपल पैसे उठाकर जाता है, वो उदास हो जाती हैं. इसके बावजूद वो नोट की एक और गड्डी को पार्किंग के रास्ते में रख देती हैं.

दूसरी ओर से एक सफाईकर्मी फटे कपड़ों में उस तरफ आती है. नोट की गड्डी को देखकर वो खुश हो जाती है. लेकिन तभी उसकी नजर कार की तरफ बैठे लिली पर पड़ता है. ऐसे में वो नोट की गड्डी को उसे देने लगती है. लिली उस सफाईकर्मी के ईमानदारी से खुश हो जाती हैं और झोला में रखे बाकी बचे हुए नोटों के बंडल को भी उसे दे देती हैं. दोनों खुश हो जाते हैं. इस वीडियो को महज 14 घंटे के अंदर में 95 लाख लोगों ने देख लिया. वहीं, 1 लाख 50 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, तो 1 हजार से ज्यादा कमेंट्स भी आ चुके हैं. हालांकि, वीडियो को देखने से पता चलता है कि ये सिर्फ सोशल एक्सपेरिमेंट के लिए बनाया गया है.

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए नोएमी (@Noemi) नाम की लड़की ने लिखा है कि जिस लड़की को गरीब दिखाया जा रहा है, उसकी फटी जींस की कीमत इन नोटों की गड्डियों से ज्यादा है. एक अन्य महिला यूजर ने लिखा है कि यह कैसी भावना है…? क्या वे विदेशियों को लक्ष्य करके वीडियो अपलोड कर रहे हैं? तो मेलिसा ने लिखा है कि शूटिंग खत्म हो गई. सारे के सारे लोग पैसा लौटा दो और अपने घर जाओ. एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसमें लड़की दुखी दिख रही है, जबकि साफ पता चल जाता है कि ये लोग शूटिंग कर रहे हैं.

Back to top button