लोमड़ी पर हमला करने उछला चूहा, दोनों के बीच हुई जोरदार लड़ाई, लोगों को नहीं हुआ यकीन!

जानवरों के बीच के जद्दोजहद के वीडियो को लोग बहुत पसंद करते हैं. ऐसे में अगर जानवरों की यह लड़ाई कम साथ दिखने वाले जानवरों के बीच हो तो लोगों की दिलचस्पी होना सामान्य बात ही लगती है. ऐसे ही एक वायरल वीडियो में जब लोगों ने लोमड़ी और चूहे की बीच की लड़ाई देखी तो लोगों का इसे पसंद करना लाजमी थी. लेकिन वीडियो पर कई लोगों ने संदेह भी जाहिर कर कुछ बातों की ओर ध्यान दिलाने की कोशिश की जिससे वीडियो पर शक भी हुआ.
वीडियो में एक सड़क के किनारे पर एक चूहे के पास एक लोमड़ी आती है. पहले तो चूहा लोमड़ी से डर कर तेजी से तो नहीं भागता है, लेकिन हलकी फुलकी दौड़भाग एक लड़ाई में बदल जाती है जिसमें चूहा लोमड़ी से दूर भागने की जगह, उससे उलझता हुआ दिखने लगता है.
एबीसी न्यूज के इस वीडियो में लिखा है, “लंदन की सड़क पर लोमड़ी और चूहे का शोडाउन” वीडियो में यह कैप्शन लंबा चलता है कि “मैंने चूहे को इतनी ऊंची छलांग लगाते हुए कभी नहीं देखा!” खास बात यह है कि पहले तो चूहा लोमड़ी से दूर ही जाता है, लेकिन फिर कुछ देर बाद वह लोमड़ी पर छलांग भी लगाता दिखता है. वहीं लोमड़ी भी चूहे को पकड़ने में किसी तरह के बेचेनी नहीं दिखाती है.
एक दो बार लोमड़ी चूहे के हमले से बचने के लिए पीछे भी हटती दिखती है, लेकिन आखिर में लोमड़ी झपट्टा मार कर चूहे को पकड़ ही लेती है. इसके बाद वह चूहे को लेकर आराम से चली जाती है. वीडियो में एक जगह एक दो पक्षी भी दिख रहे हैं. उन पर भी कई लोगों ने खास कमेंट किए हैं.
यह विडियो the_realmedium अकाउंट से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. इसे अब तक 15 लाख लोग देख चुके हैं और 8800 से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. जहां कुछ लोगों ने वीडियो में पक्षियों की मौजूदगी पर हैरानी जताई है, उसी आधार पर एक यूजर ने वीडियो पर ही सवाल उठा दिया है. वहीं कुछ लोगों ने चूहे को बचाने की गुहार भी लगाई है.





