कुलगाम में आतंकी मुठभेड़ में हरियाणा का जवान शहीद, 2 साल पहले हुई थी शादी…

जम्मू कश्मीर कुलगाम में सेना और आंतकवादियों के बीच चल रही मुठभेड़ में जींद के नरवाना का जवान प्रदीप शहीद हो गया। शहीद प्रदीप कमांडो नरवाना के जाजन वाला गांव का रहने वाला था। प्रदीप कमांडों के शहीद होने की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया।

2015 में सेना भर्ती हुआ था शहीद प्रदीप कमांडो
बताया जा रहा है कि शहीद प्रदीप कमांडो 2015 में सेना भर्ती हुआ था। प्रदीप की शादी 2022 में हुई थी। प्रदीप गांव की शान था। प्रदीप के शहीद होने की जानकारी मिलते ही गांव में गमगीन माहौल हो गया। प्रदीप का शव आज गांव में लाया जाएगा। शहीद का अंतिम संस्कार आज गांव में ही किया जाएगा।

4 आतंकवादियों को मार गिराया
वहीं मुठभेड़ में सेना ने चार आतंकवादियों को मार गिराया, जबकि चार अन्य के छिपे होने की आशंका है। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों द्वारा आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू करने के बाद बैक-टू-बैक मुठभेड़ शुरू की गई।

Back to top button