सुनसान गुफा में टॉर्च लेकर घुसा शख्स, अचानक अंदर दिखी ऐसी चीजें

आपने काला जादू, टोना-टोटका के बारे में सुना होगा, फिल्मों में देखा भी होगा. इन चीजों पर विश्वास करना है या नहीं, ये आपके निजी विचार हो सकते हैं. पर कई बार ऐसी हैरान करने वाली चीजें नजर आ जाती हैं, जो इन चीजों की ओर लोगों का ध्यान खींचने पर मजबूर कर देती हैं. हाल ही में एक यूट्यूबर एक सुनसान गुफा (Man found animal bones in cave) में घुसा. उसने वहां ऐसी चीजें देखीं, जो काले जादू से जुड़ी थीं. उन्हें देखकर वो खौफ से कांप उठा. आप भी देखिए कि उसकी नजरों के सामे क्या आया.

यूट्यूब चैनल एक्वाचिगर पर एक शख्स अपने निजी अनुभवों और एक्सप्लोरेशन से जुड़े वीडियोज पोस्ट करता है. शख्स के 11 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. करीब 7 सालों पहले उसने एक वीडियो (Man explore isolated cave viral video) बनाया था, जिसमें वो एक गुफा के अंदर गए और वहां से जुड़ी हैरान करने वाली चीजों को देखा. शख्स नदियों के आसपास के इलाकों का एक्सप्लोरेशन करता है और उसके वीडियोज पोस्ट करता है.

गुफा में दिखी खौफनाक चीजें
इस वीडियो में वो किसी जंगली इलाके में एक गुफा को एक्सप्लोर करने के लिए जाता दिख रहा है. वो टॉर्च लेकर गुफा में घुसता है, तो उसे वहां काफी कचरा भी इधर-उधर फैला दिखता है. पर सबसे ज्यादा हैरानी तब होती है, जब उसे किसी जानवर की हड्डियां दिखती हैं. वो किसी जीव की खोपड़ी होती है जिसे देखकर शख्स डर जाता है. फिर उसे पत्थर पर खून लगा नजर आता है. उसका अंदाजा है कि उस जगह पर धार्मिक अनुष्ठानों को पूरा करने के लिए बलि दी जाती होगी. हालांकि, अभी भी बलि देने की प्रथा जारी है या नहीं, इसके बारे में उसने जानकारी नहीं दी.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. कई लोगों ने कहा कि वीडियो में दिखाई गई चीजें नकली हैं. एक ने कहा कि वो मोम को पिघलाकर खून की शक्ल दी गई है. एक ने कहा कि उसे ये वीडियो देखकर हंसी आई, डर नहीं लगा. एक ने कहा कि ऐसी जगहों को सुनसान ही छोड़ देना चाहिए.

Back to top button