शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, बाद में वीडियो वायरल करने की देने लगा धमकी

नागपुर.शादी के सपने दिखाकर प्रेमिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी प्रेमी के खिलाफ प्रतापनगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज िकया है। प्रेमिका का आरोप है कि अंकित बैसवारे ने अंतरंग संबंध के कुछ वीडियाे चोरी छिपे बना लिया था। शादी से इनकार करने की वजह पूछने पर अंकित उसे धमकी दे रहा है िक वह वीडियो सार्वजनिक रूप से वायरल कर देगा। पीड़िता की शिकायत पर प्रतापनगर पुलिस ने आरोपी अंकित नंदकुमार बैसवारे (31) के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पहले शादी करने से किया इनकार…

प्रतापनगर के थानेदार एम गायकवाड ने बताया िक फिलहाल आरोपी अंकित बैसवारे फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अंकित बैसवारे का रेस्टारेंट है। उसकी पीड़ित युवती के साथ वर्धा रोड की एक आलीशान होटल में एक कार्यक्रम के दौरान जनवरी 2014 में मुलाकात हुई थी। उसके बाद उन दोनों के बीच पहचान हो गई। 28 वर्षीय पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया िक दोनों के बीच कुछ समय में गहरी दोस्ती हो गई। दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। प्रेम संबंध होने के बाद अंकित ने उसके सामने शादी करने का प्रस्ताव रखा। वह शादी करने को राजी हो गई।
ये भी पढ़े: आर्थिक संकट के चलते प्रदेश सरकार ने बंद की बालचित्रवाणी
अंकित और युवती के बीच संबंध भी स्थापित हो गए। युवती का आरोप है िक अंकित ने उसके साथ वर्धा रोड और अमरावती रोड पर आलीशान होटल में ले जाकर उसके साथ कई बार संबंध बनाए। इस दौरान उसने प्रेमिका के मोबाइल पर कई अंतरंग दृष्यों के वीडियो बना लिए। प्रेमिका से अंकित का मन भर जाने के बाद उसने उससे बातचीत कम कर दी। इस बीच अंकित ने िकसी और युवती के साथ विवाह करने पर राजी हो गया। यह बात जब प्रेमिका को पता चली, तब उसने अंकित पर शादी के लिए दबाव बनाया, अंकित ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर प्रतापनगर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अंकित बैसवारे फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी खोजबीन कर रही है।
सड़क पर करता था मारपीट
पीड़िता ने आरोप लगाया कि अंकित कई बार उसे नशे में ले जाने आया, तो उसने साथ जाने से इनकार कर दिया। अंकित ने कई बार उससे सड़क पर मारपीट की। वह जब भी शादी के बारे में उससे बातचीत करने जाती थी, तब वह इनकार कर उससे मारपीट करता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया िक गत 23 अप्रैल 2017 को आरोपी अंकित ने अपनी प्रेमिका को घर पर बुलाया। उसने उससे शारीरिक संबंध के िलए दबाव डाला। इनकार करने पर अंकित ने उसके साथ जमकर मारपीट की और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।