कुल्हाड़ी से किए पत्नी के टुकड़े, कपड़ों और खिड़कियों से घर में ही बनाई चिता

यमुनानगर। यमुनानगर के गांव सारन में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी के पहले तो कुल्हाड़ी से टुक्डे कर दिए और बाद में उसे घर में ही कपड़े व खिड़कियां तोड़कर जला दिया। वह अपने दो बच्चो व मां को भी मारकर इसी चिता में जलाना चाह रहा था, लेकिन गांव के लोगों की आवाज सुनकर भाग निकले। फिल्हाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुल्हाड़ी से किए पत्नी के टुकड़े, कपड़ों और खिड़कियों से घर में ही बनाई चिता
नहीं चल पाई सिर पर खून सवार होने की वजह… 
– कस्बा थाना छप्पर पुलिस के मुताबिक गांव सारन निवासी भूपेंद्र सिंह ने गुरुवार अलस्सुबह अपने दो बच्चों व बूढ़ी मां को घर से बाहर निकालने के बाद अपनी पत्नी को जगाकर पहले तो जमकर पिटाई की और बाद में उसे कुल्हाड़ी से काट डाला।

ये भी पढ़े: रूम में साथ रहने वाले दोस्त ने करवाया किडनैप, फिर बहन से मांगे 25 लाख रुपए

– आरोपी ने अपनी पत्नी त्रिलोचन कौर के कपड़ों को फाड़कर उसी को शव पर डाल दिया और घर की खिड़कियों को तोड़कर शव पर फेंक उसे आग के हवाले कर दिया।
– यह खौफनाक मंजर आरोपी के बेटा-बेटी व मां देख रहे थे। जैसे ही भूपेंद्र सिंह की नजर इन पर पड़ी तो वह इन्हें भी मारने के लिए दौड़ा, लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण वह इनका पीछा नहीं कर पाया और वो तीनों पड़ोसियों के घर में छिप गए।

 
कुल्हाड़ी लेकर सड़क पर घूमता रहा तलाश में
– ग्रामीण महिला करतार कौर के अलावा आरोपी की मां गुरबचन कौर व बेटे जगबीर सिंह ने बताया कि भूपेंद्र सिंह अपने दोनों बच्चों व मां को भी खत्म करना चाहता था, जिसके वह सड़क पर कुल्हाड़ी लेकर इनकी तलाश करता रहा। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी कुल्हाड़ी को दिखाते हुए वहां से भाग निकला।
– वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि आरोपी ने लाश को ही खुर्द-बुर्द नहीं करने की कोशिश की, बल्कि घर में पड़ी सभी फोटोज को भी आग के हवाले कर दिया। मासूम बच्चे अपने पिता की दहशत की कहानी को बयां करते हुए सहम रहे थे।
 
मामले की जांच में जुटी है पुलिस
– इस बारे में एसएचओ थाना छप्पर ओम प्रकाश राणा का कहना है कि अभी तक की जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब का आदी था, जिसकी वजह से अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होता रहता था। फिर भी हत्या की सारी वजह का खुलासा तो आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस ने अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल जगाधरी भेजकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
Back to top button