हरियाणा की बसों में यात्रियों को मिलेगा मुफ्त ठंडा पानी

हरियाणा में रोडवेज बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय ने सभी रोडवेज महा प्रबंधकों को आदेश दिया है कि सभी बसों में यात्रियों के लिए ठंडे पीने के पानी की व्यवस्था तत्काल प्रभाव कराएं। इसके साथ बस चालकों व परिचालकों को आदेश दें कि वह यात्रियों के लिए पीने के पानी व्यवस्था सुनिश्चित करें।
इस समय प्रदेश में आसमान से आग बरस रही है। राज्य में औसत तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री दर्ज किया गया है। इस भीषण गर्मी में पानी के लिए कई बार यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्रियों को पानी को लेकर किसी प्रकार की समस्या न उठानी पड़े इसी को लेकर हरियाणा राज्य परिवहन निदेशक ने आदेश दिया है कि हरियाणा की सभी बसों में ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए।





