बाघ के साथ रस्साकशी, पहलवान दिखा रहा था ताकत, टाइगर ने एक झटके में खींच लिया अपनी ओर!

कभी आपने सोचा है कि शेर, बाघ, चीता जैसी जंगली बिल्लियों की ताकत कितनी होती होगी, क्या वो इंसानों से ज्यादा ताकतवर होते होंगे और फिल्मों में हीरो जिस तरह शेर-बाघ से लड़ लेते हैं, क्या वास्तव में ये मुमकिन है? इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स बाघ से लड़ता नजर आ रहा है. वो शख्स खुद भी पहलवान लग रहा है, पर बाघ (tug-of-war with tiger viral video) के सामने उसकी ताकत ज्यादा काम आती नहीं लग रही है क्योंकि सिर्फ अपने मुंह से रस्सी को दबोचे नजर आ रहा ये बाघ, शख्स को बड़ी आसानी से अपनी ओर खींच ले रहा है.
ट्विटर अकाउंट @AMAZlNGNATURE पर अक्सर जानवरों से जुड़े हैरान करने वाले वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बाघ और शख्स के बीच रस्साकशी (man tiger tug of war video) का खेला होता दिखाई दे रहा है. अब बाघ को तो खुला छोड़ा नहीं जा सकता था, इस वजह से वो अपने पिंजड़े में कैद है, वहीं शख्स बाहर है. बीच से एक मोटी रस्सी पास की गई है जो एक ओर शख्स की तरफ है और दूसरी ओर बाघ की तरफ है.
बाघ के साथ रस्साकशी
वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स बॉडीबिल्डर है. वो दूसरी ओर से रस्सी खींच रहा है. इधर बाघ ने भी मुंह से रस्सी पकड़ ली और उसे खींचने लगा. इसके बाद दोनों ने अपनी ताकत दिखाना शुरू किया. जहां आदमी काफी जोर लगाकर बाघ को खींच रहा है, वहीं बाघ ने सिर्फ अपने मुंह से रस्सी पकड़ी है और शख्स को संभाले हुए है. बीच में दोनों कुछ पल के लिए रस्सी छोड़ देते हैं पर फिर बाघ उसे पकड़कर जैसे खींचता है, इस बार तो शख्स ही खिंचा चला आता है. इससे साफ पता चल रहा है कि बाघ में कितनी ताकत होगी. यही बाघ अगर जंगल में हो, तब सोचिए ये क्या कर सकता है!
वीडियो हो रहा है वायरल
वायरल वीडियो को 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि सोचिए अगर वो दीवार बीच से गायब हो जाए तो क्या होगा. एक ने कहा कि ऐसा करने से शख्स की नसें डैमेज हो सकती हैं. वहीं एक ने कहा कि वो बेहद शक्तिशाली होते हैं.





