गाजर-मूली नहीं, सांप को कच्चा चबा गई लड़की

अगर हमारी आंखों के सामने कोई सांप आ जाए, तो डरके मारे हमारी चीख निकल जाती है. ऐसा लगता है मानो वो सांप हमारी जान ले लेगा. ऐसे में डरकर हम खुद को बचाने के लिए या तो शोर मचाते हैं, या भाग जाते हैं या फिर उसे मार डालते हैं. भले वो सांप बिना जहर वाला ही क्यों न हो. लेकिन दुनिया में कुछ ऐसे भी देश हैं, जहां पर लोग इन सांपों को देखकर डरते नहीं हैं, बल्कि उन्हें अपना खाना समझकर पकड़ लेते हैं. चीन से लेकर वियतनाम तक में लोग सांपों को मारकर खा जाते हैं. लेकिन आज हम आपको जो वीडियो दिखाने जा रहे हैं, वो इन सबसे भयावह है. वीडियो में एक लड़की सांप को गाजर-मूली की तरह कच्चा चबाती हुई नजर आ रही है. यकीन मानिए सांप की हालत देखने के बाद आपको भी उस पर दया आएगी.
वायरल हो रहे इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @asmrmukbangworld नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक लड़की के सामने थाली में सांप रखे हुए हैं. साथ में हरी सब्जियां भी हैं. इनमें से एक सांप को लड़की अपने हाथों में लेकर उसे नोंच-नोंचकर कच्चा खाने लग जाती है. वो सांप के मांस को बड़े आराम से खा रही है और उसके चेहरे को देखने से पता चलता है कि उसे उन्हें खाने में भी मजा आ रहा है. वीडियो दक्षिण कोरिया का है. लड़की कभी सांप के मुंह के पास मांस को नोंच रही है, तो कभी बीच के हिस्से को खा रही है. वहीं, पूंछ वाले हिस्से को भी चबाने से बाज नहीं आई. बता दें कि दक्षिण कोरिया में अजीबोगरीब खान-पान को लेकर एक टीवी शो आता है, जिसका नाम मुकबांग है. यह काफी पॉपुलर शो है. यह वीडियो भी संभवत: उसी शो का हिस्सा है.
हालांकि, सोशल मीडिया पर जैसे ही इस वीडियो को शेयर किया गया, यह वायरल हो गया. वीडियो का कैप्शन है, ‘Snakee.’ इंस्टाग्राम पर अब तक इस वीडियो को 1 करोड़ 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. 84 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे लाइक किया है, जबकि हजारों लोगों ने इस वीडियो पोस्ट को शेयर किया है. अब तक 12 हजार से ज्यादा कमेंट्स आ चुके हैं. ज्यादातर लोगों ने सांप खाती हुई लड़की के इस वीडियो की आलोचना की है. कोई कह रहा है कि ऐसे लोगों की वजह से ही नए-नए वायरस आते हैं, तो कोई खुद को हिंदुस्तानी होने पर गौरवांवित महसूस कर रहा है.
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि इस लड़की को पता है कि वह अपरंपरागत खाना खा रही है. उसे जरूर इसके लिए पैसे मिले होंगे. दूसरे यूजर ने लिखा है कि शुक्र है भगवान का कि मैं हिंदुस्तान में पैदा हुआ. क्या-क्या देखने को मिल रहा है. तीसरा यूजर कुछ ज्यादा ही सोच लिया. उसने कमेंट किया कि मैं तो ऐसी लड़की से शादी नहीं करुंगा. चौथे यूजर को इस लड़की का सांप खाना भा गया. उसने कमेंट किया, ‘उफ्फ! इसको तो देखकर मुझे भी खाने का मन कर रहा है.’





