स्कूल वालों के भी उड़े होश, एक साथ 14 जुड़वा और 1 तिड़वा बच्चों ने पास की परीक्षा!

ये दुनिया अप्रत्याशित चीजों से भरी पड़ी है. कब क्या हो जाए, कोई नहीं जान सकता. एक अनोखा वाकया फ्लोरिडा के एक स्कूल में भी हुआ, जिसने सभी को हैरान कर दिया. हुआ यूं कि इसी महीने की शुरुआत में फ्लोरिडा के एक हाई स्कूल से 10वीं के बच्चे ग्रैजुएट हुए. पर जब स्टेज पर एक के बाद एक जुड़वा भाई बहन दिखने लगे, तो लोगों के होश उड़ गए. इस भीड़ में 1 तिड़वा (twins graduate from same class Florida) बच्चे भी थे. स्कूल को भी नहीं पता था कि इस बैच में इतने सारे ट्विंस और ट्रिपलेट्स मौजूद हैं.
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका के साउथ फ्लोरिडा में कूपर सिटी हाई स्कूल मौजूद है. 5 जून को हाई स्कूल बैच के 543 बच्चों का ग्रैजुएशन डे था. वो अगली कक्षा में प्रमोट हो रहे थे. इस मौके पर पता चला कि बैच में कई जुड़वा और तिड़वा बच्चे भी हैं. इसमें आइडेंटिकल ट्विंस के 2 सेट, यानी एक दूसरे से मिलती-जुलती शक्ल के 2 सेट और बाकी 12 सेट फ्रेटर्नल ट्विंस थे, यानी वो एक साथ पैदा हुए थे पर एक जैसी शक्ल के नहीं थे.
स्कूल की प्रिंसिपल भी हो गईं हैरान
स्कूल की प्रिंसिपल ने कहा कि ये उनके लिए काफी स्पेशल पल था क्योंकि उनमें से एक स्टेज पर आकर उनसे हाथ मिलाता, वो उसे डिप्लोमा सर्टिफिकेट देतीं, और फिर दूसरा भी आ जाता और वो उसे भी उसी प्रकार डिप्लोमा सर्टिफिकेट दे देती थीं. उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि वो अलग-अलग व्यक्ति हैं, पर वो इतने सालों तक साथ ही रहे हैं. एनबीसी मियामी से बात करते हुए एक लड़की ने कहा कि ये देखना काफी हैरान करने वाला है कि आपकी तरह इतने लोग मौजूद हैं.
अब अलग-अलग हो जाएंगे भाई-बहन
अब ये बच्चे आगे की शिक्षा के लिए लिए तैयार हो रहे हैं. मुमकिन है कि इनमें से कई अब अलग-अलग जगह जाकर अपनी अलग जिंदगी बनाएंगे. गेब्रियल नाम की एक लड़की ने कहा कि वो जहां भी जाती थी, हमेशा उसे उसकी बहन के साथ ही देखा जाता था, पर अब उसे एक अलग इंसान के तौर पर देखा जाएगा. वहीं दो जुड़वा भाइयों ने कहा कि अलग-अलग रहना काफी मुश्किल होगा, पर वो वीडियो कॉल के जरिए एक दूसरे से जुड़े रहेंगे.





