रंग बदलने में गिरगिट से भी तेज़ है ये जीव, देखते ही देखते हुआ पीले से नीला

धरती पर बहुत से ऐसे जीव-जंतु हैं, जिनसे हम वाकिफ नहीं है. कुछ ऐसे हैं, जिन्हें हम रोज़ाना अपने आसपास देखते हैं. कुछ को हमने किताबों या वीडियो में देखा होता है. हालांकि कुछ जीव ऐसे भी हैं जिन्हें हम जानते तो हैं, लेकिन उनके बारे में बहुत से दिलचस्प फैक्ट हमें पता नहीं होते हैं. चलिए एक ऐसे ही जीव के बारे में एक मज़ेदार चीज़ आपको दिखाते हैं.
जब भी बात शरीर से खाल या केंचुल छोड़ने की होती है, तो दिमाग में एक ही जीव का नाम आता है – सांप. आज हम आपको जो वीडियो दिखाएंगे, वो आपको हारान कर देगा. आप वीडियो में देखेंगे कि जीव (Scolopendra Molting Video) ने देखते ही देखते अपना रंग बदल दिया. पहले वो जहां पीला था, वहीं कुछ ही देर में नीला दिखाई देने लगा.
सांप ही नहीं, ये भी छोड़ता है केंचुल!
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक कनखजूरा दिखाई दे रहा है. पहले वो पीले रंग का होता है. फिर वो धीरे-धीरे अपनी ही खाल से बाहर आने लगता है. उसका पीला रंग नीला होता चला जाता है क्योंकि त्वचा के नीचे का जो हिस्सा निकलता है, वो पूरी तरह नीला होता है. इस पूरी प्रक्रिया को देखकर आप हैरान रह जाएंगे क्योंकि आपने अब तक सिर्फ सांप को इस तरह खाल छोड़ते हुए देखा होगा.
लोग बोले- काश, हम भी ऐसे होते!इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर luv_exotics नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 4 मिलियन यानि 40 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि हज़ारों लोगों ने इसे पसंद भी किया है. इस पर बहुत से लोगों ने कमेंट भी किया है. एक यूज़र ने लिखा- काश, हम इंसान भी ऐसा कर पाते. वहीं एक अन्य यूज़र का कहना है – पहली बार मैंने ऐसा देखा है.





