और तपेगा हरियाणा…नूंह में लगातार रिकॉर्ड दर्ज गर्मी

हरियाणा में एक बार फिर से झुलसने वाली गर्मी पड़ने लगी है। यहां पर तापमान में इजाफा हुआ और पारा फिर से 46 डिग्री पार हुआ है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिन तक हीटवेव की चेतावनी दी है और कहा कि इसी तरह तापमान में इजाफा होगा। 

बताया जा रहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में शुष्क मौसम जारी रहने की संभावना है। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-46 डिग्री सेल्सियस के के बीच बना हुआ है, जबकि चंडीगढ़ सहित उत्तरी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान लगभग 44-45° सेल्सियस के बीच रहा है। मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं होने की संभावना है। वहीं दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के हिस्सों में अगले 2-3 दिन के दौरान अधिकतम तापमान 46-47°C के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि 12 से 15 जून के दौरान हरियाणा और चंडीगढ़ में हीटवेव देखने को मिलेगी। 

प्रदेश में बुधवार को नूंह में सबसे अधिक पारा दर्ज किया गया। यहां पर अधिकतम तापमान 46.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसी तरह सोनीपत के जगदीशपुरा में 46 डिग्री पारा रहा। रोहतक में भी तापमान 46.1 डिग्री दर्ज किया गया। अहम बात है कि हरियाणा के सभी शहरों में पारा 43 से 46 डिग्री के बीच था। 

Back to top button