शादी के कई सालों बाद बदला टेस्ट, पति से पत्नी बन गया शख्स, बीवी को बताई सच्चाई

प्यार की खातिर लोग क्या कुछ नहीं कर जाते हैं. छोटी से छोटी बातों का खयाल रखते हैं, ताकि उनका पार्टनर खुश रह सके. प्यार के लिए कई लोग कई बार बड़े फैसले भी बड़ी आसानी से ले लेते हैं. आज हम आपको एक ऐसे ही जोड़े की कहानी बताने जा रहे हैं, जिनकी लवस्टोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. दरअसल, इस जोड़े ने हाल ही में अपने शादी की सालगिरह मनाई. यूं इन दोनों की शादी एक सामान्य जोड़ों की तरह ही हुई थी, जिसमें दूल्हा और दुल्हन थे. लेकिन शादी के 18 सालों बाद इस कपल में अब कोई मर्द नहीं रहा. बीवी की खातिर पति ने लिंग चेंज करवा लिया. शादी के इतने सालों बाद पुरुष और महिला का टेस्ट बदल गया. ऐसे में जोड़े ने इतना बड़ा फैसला तुरंत ले लिया.

वायरल हो रहे वीडियो को खुद कपल ने अपने वेरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. पति का नाम शाये स्कॉट (Shaye Scott) तो पत्नी का नाम अमांडा स्कॉट (Amanda Scott) है, जो अमेरिका में ऊटा के सेंट जॉर्ज में रहते हैं. यूट्यूब वीडियो में इस जोड़े ने अपनी कहानी शेयर किया है. वीडियो के मुताबिक, शाये और अमांडा की शादी साल 2006 में हुई थी. दोनों अपनी जिंदगी में बेहद खुश थे. साल 2012 में इस कपल को एक बेटी हुई. 2 साल बाद बेटे के रुप में दूसरे संतान ने जन्म लिया. फिर तीसरे बच्चे का जन्म साल 2018 में हुआ. लेकिन इसके बाद शाये को जिंदगी में कुछ कमी महसूस हुई. उसने अपनी पत्नी के सामने जाकर सारी सच्चाई बयां कर दी. पत्नी की रजामंदी के बाद शाए ने अपना जेंडर चेंज करवा लिया और पति से पत्नी बन गया.

अमांडा ने बताया कि ये साल 2019 की बात है. शाये ने मुझे अपनी सच्चाई बताई. मुझे लगा कि इसमें कोई बुराई नहीं है. साथ ही तब मैंने जाना कि ट्रांसजेंडर होना किसी को नुकसान नहीं पहुंचाता है. लोग मानते हैं कि यह एक सनक या चलन है, क्योंकि आज पहले से कहीं ज़्यादा लोग ट्रांसजेंडर के रूप में सामने आ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि ट्रांस लोग शुरुआत से ही हमारे साथ हैं. अमांडा ने आगे बताया कि ट्रांसजेंडर लोग समस्या नहीं हैं. वे जीवंत और अद्भुत हैं. शाये के साथ मेरी यात्रा ने मुझे सिखाया है कि एक ट्रांसजेंडर व्यक्ति से प्यार करना और उसका समर्थन करना दुनिया को और अधिक सुंदर बनाता है.

बता दें कि 31 मई को इस जोड़े ने अपनी 18वीं सालगिरह मनाई. इंस्टाग्राम पर शेयर एक वीडियो में कपल ने लिखा है कि वो लोग भाग्यशाली होते हैं, जिन्हें वर्षों तक अपने व्यक्तित्व के कई अलग-अलग वर्जन से प्यार करने का मौका मिलेगा. सोशल मीडिया पर इस जोड़े का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. कुछ लोग इनका समर्थन कर रहे हैं, तो कुछ लोग आलोचना. वीडियो को 2 करोड़ 82 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. हजारों लोगों ने लाइक और शेयर किया है. कमेंट्स भी खूब आ रहे हैं.

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि उन बच्चों के पास 2 प्यार करने वाले माता-पिता हैं. उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे किस लिंग के हैं. मैं चाहूंगा कि मेरे बच्चों के पास 2 मांएं हों, बजाय एक अकेली मां के, जो उनका भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष करती रहे. दूसरे यूजर ने लिखा कि वीडियो में पति का फोटो देखकर मुझे लगा कि वह मर गया है. लेकिन अब मुझे इस बात का दुख है कि वह नहीं मरा! तीसरे यूजर ने लिखा है कि बच्चों के विकास के लिए पिता की मौजूदगी भी आवश्यक है.

Back to top button