‘डॉली भाई के जलवे हैं..’, दुबई एयरपोर्ट पर पहुंचा डॉली चायवाला

सोशल मीडिया आज के समय में किसी भी इंसान को रातोंरात शोहरत की बुलंदियों पर पहुंचा सकता है. आपने डॉली चायवाले का नाम तो सुना ही होगा. नागपुर में चाय का ठेला लगाने वाला डॉली भी इसी सोशल मीडिया की वजह से आज किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है. वो जहां भी जाता है, लोग उसके साथ फोटो खिंचवाने (Pilots click photos with Dolly Chaiwala) के लिए दौड़े चले आते हैं. एक लेटेस्ट वीडियो में नजर आ रहा है कि डॉली के साथ प्लेन के पायलट्स भी फोटो खिंचवाने की कोशिश में लगे हैं. ये वीडियो दुबई एयरपोर्ट का बताया जा रहा है.

इंस्टाग्राम अकाउंट @indian_pilot_ पर हाल ही में एक रोचक वीडियो पोस्ट किया गया है जिसमें डॉली चायवाला दुबई एयरपोर्ट पर मौजूद है. रिपोर्ट्स के अनुसार डॉली चायवाले (Dolly Chaiwala Dubai airport viral video) का असली नाम सुनील पाटिल है. यूं तो उनके वीडियोज इंस्टाग्राम पर पहले से ही फेमस हो रहे थे, पर कुछ दिनों पहले जब वो बिल गेट्स के साथ नजर आए, तब सबकी निगाहें उनकी ओर जम गईं और वो एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बन गए. अब अगर किसी के सामने इतना बड़ा इंफ्लुएंसर आ जाए, तो जाहिर है कि लोग उसके साथ फोटो खिंचवाना चाहेंगे.

डॉली चायवाले के साथ खिंचवाई फोटो
ऐसा ही दुबई एयरपोर्ट पर दो पायलट्स को भी लगा होगा. एक महिला और एक पुरुष पायलट इस वायरल वीडियो में डॉली चायवाले के साथ फोटो खिंचवाते दिख रहे हैं. फोटो के बीच में डॉली अपना फेमस पोज भी दे रहे हैं, जिसें वो एक उंगली और अंगूठे को बाहर निकालकर हाथों को टेढ़ा कर के पोज देते हैं. शख्स ने सूट पहना है, चश्मा लगाया है, उसे देखकर कोई नहीं कह सकता कि ये वही डॉली चायवाला है जो कभी ठेले पर चाय बेचा करता था.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 80 हजार व्यूज मिले हैं और कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा गया- डॉली भाई के जलवे हैं! एक ने हैरानी में पूछा कि क्या ये सच है, इस आदमी की बायोग्राफी आने वाली है? एक ने कहा कि जितने पैसे मम्मी-पापा ने लगाए पायलट बनने में, वो सब आज यहां बर्बाद साबित हुए. वहीं एक ने कहा कि ये देखने के बाद वो अपनी आंखों को दान देना चाहता है.

Back to top button