रेस्टोरेंट में अकेले खाना खा रहा था बुजुर्ग, अंजान बच्चे ने आकर लगा लिया गले

आपने सुना होगा, बच्चे मन के सच्चे! बच्चों के मन में चालाकी, छल की भावना नहीं होती. इसी वजह से वो जो कुछ भी करते हैं, वो साफ मन से करते हैं. उनकी हरकतें लोगों को हंसा भी देती हैं और कई बार रुला देती हैं. हाल ही में एक बच्चे का वीडियो वायरल (Kid hugs old man viral video) हो रहा है, जो अपनी हरकत से लोगों का दिल जीत ले रहा है. वो एक अंजान व्यक्ति को जाकर गले लगा लेता है. ऐसा करने के पीछे जो कारण है, वो जानकर आप भावुक हो जाएंगे.

इंस्टाग्राम अकाउंट @goodnews_movement पर अक्सर भावुक कर देने वाले सकारात्मक वीडियोज पोस्ट किए जाते हैं. हाल ही में ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें एक बच्चा, बुजुर्ग शख्स (Kid hug stranger in restaurant video) को गले लगाता नजर आ रहा है, जो एक रेस्टोरेंट में अकेले बैठकर खाना खा रहा है. वो उस आदमी को पहले से नहीं जानता था, फिर भी उसने ऐसा काम किया, जो हैरानी की बात है. पर ऐसा करने के पीछे एक कारण है.

बच्च ने बुजुर्ग शख्स को लगाया लगे
वीडियो में आप देख एक रेस्टोरेंट नजर आ रहा है. एक बुजुर्ग व्यक्ति अकेले बैठकर खाना खा रहा है. उसके पास एक बच्चा जाता है. वो किसी महिला के साथ है. महिला उस आदमी को बच्चे के बारे में कुछ बताती है, उसके बाद बच्चा उस शख्स को गले लगा लेता है. बुजुर्ग शख्स को भी बच्चे का यूं प्यार जताना बहुत पसंद आता है. इसलिए वो भी उसे गले से लगा लेता है. फिर वो बच्चे से अपने गाल में किस करने को कहता है और उसे प्यार कर के भेज देता है. बच्चा कैमरे की ओर घूमता है तो मुस्कुराता रहता है. चलिए आपको कारण भी बता देते हैं. वीडियो में बताया गया है कि छोटे बच्चे के दादा जी कि कुछ ही दिन पहले मौत हुई थी. इस वजह से वो जब उन्हें देखता है तो काफी भावुक हो जाता है. उसे लगता है कि शायद वो बुजुर्ग शख्स अकेला है, इस वजह से वो उन्हें हौसला और साथ देने के लिए गले लगा लेता है.

वीडियो हो रहा है वायरल
इस वीडियो को 20 लाख व्यूज मिल चुके हैं जबकि कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक ने कहा कि गले लगने में बहुत ताकत होती है, दोनों को गले लगकर अच्छा लगा होगा. एक ने कहा कि ये वीडियो देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए.

Back to top button